Advertisment

कोवैक्सीन : भारत बायोटेक ने कहा- भारत की वैज्ञानिक क्षमता की दृष्टि से मील का पत्थर

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

हैदराबाद, तीन जनवरी (भाषा) कोविड-19 के टीके कोवैक्सीन को सीमित आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिलने पर खुशी जताते हुए भारत बायोटेक ने रविवार को कहा कि इसने कई वायरल प्रोटीन के ठोस रोग प्रतिरोधी प्रतिक्रिया के साथ शानदार सुरक्षा डाटा सृजित किया और उनका लक्ष्य पूरी दुनिया की आबादी तक इसकी पहुंच बनाना है, जिसे इसकी सबसे अधिक जरूरत है।

Advertisment

हैदराबाद स्थित दवा कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा इल्ला ने बयान जारी कर कहा कि आपातकालीन इस्तेमाल के लिए कोवैक्सीन को मंजूरी देना शोध के लिए बड़ी छलांग है।

इल्ला ने कहा कि यह देश के लिए गौरव का क्षण है और भारत की वैज्ञानिक क्षमता के लिए मील का पत्थर है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह टीका महामारी के दौरान चिकित्सीय जरूरतों को पूरा करता है और हमारा लक्ष्य दुनिया की आबादी तक इसकी पहुंच बनाना है, जिसे इसकी सर्वाधिक जरूरत है। कोवैक्सीन ने कई वायरल प्रोटीन के ठोस रोग प्रतिरोधी प्रतिक्रिया के साथ शानदार सुरक्षा डाटा सृजित किया।’’

Advertisment

भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने रविवार को कोविशील्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को सीमित आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी।

कोवैक्सीन को देश में भारत बायोटेक, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर विकसित किया है।

भाषा नीरज नीरज दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें