Kota News: वसुंधरा राजे ने शंभुपुरा में की रैली, आगामी विधानसभा चुनाव लेकर कही ये बात

Kota News: वसुंधरा राजे ने शंभुपुरा में की रैली, आगामी विधानसभा चुनाव लेकर कही ये बात

कोटा । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने रविवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया किकांग्रेस के कार्यकाल में विकास केवल कागजों पर हुआ है।

कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने की अपील

उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य की सत्ता से बाहर करने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री ने अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार पर कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने और उनकी सरकार द्वारा शुरू किए गए कुछ कार्यक्रमों का नाम बदलने का भी आरोप लगाया।

पूर्व सीएम ने शंभुपुरा में की रैली

वसुंधरा ने शंभुपुरा में एक रैली में कहा, ‘‘भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के साथ चलती है, जबकि कांग्रेस का नारा ‘खुद का साथ, खुद का विकास’ है।

कांग्रस पर लगाए आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस सरकार के तहत भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध और बेरोजगारी में वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि ‘‘विकास केवल कागजों पर हुआ है।

वसुंधरा ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की पिछले नौ वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से राज्य में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने की अपील की।

इस साल के अंत में होंगे चुनाव

राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा नेता ने कहा कि विश्व स्तर पर भारत का कद बढ़ा है और मोदी सरकार के तहत देश में हर जगह विकास हुआ है।

ये भी पढ़ें: 

Business Idea: महज ₹5,000 में शुरू करें यह कारोबार, लागत से 4-5 गुना होगी कमाई

Aaj ka Rashifal: कुम्भ राशि सहित तीन राशि वालों के लिए आज दिन होगा खास, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Chandrayan-3: भारत का मून मिशन चंद्रयान-3, 13 जुलाई को लॉन्च होगा

MP NEWS: नागिन ने निगल लिया अंडा, फिर जो हुआ… वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article