Korean Youtuber Case: कोरियन महिला ब्लॉगर से छेड़खानी मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Korean Youtuber Case: कोरियन महिला ब्लॉगर से छेड़खानी मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Korean Youtuber Case: जहां बीते दिन ही मुंबई के खार इलाके में दक्षिण कोरियन ब्लॉगर के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी की गई थी। जिसके बाद खार पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब इस मामले में भारत के विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बागची ने कहा, "मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि कोरियाई दूतावास ने हमसे संपर्क किया है या नहीं। यह अभी भी एक विकासशील कहानी है। मुझे यकीन है कि उसे स्थानीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक सभी ध्यान और सुरक्षा दी गई है।" साथ ही उन्होंने कहा, "अगर इसमें कुछ और है जिसमें विदेश मंत्रालय शामिल है, या अगर यह एक सांत्वना पहलू बन जाता है, तो हम निश्चित रूप से इसमें शामिल होंगे।"

बता दें कि कथित तौर पर एक दक्षिण कोरियाई YouTuber ब्लॉगर को मंगलवार रात 2 लोगों द्वारा परेशान और छेड़छाड़ किया गया था, जब वह मुंबई के खार इलाके से लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। मुंबई के खार इलाके में महिला का यौन उत्पीड़न करते हुए एक वीडियो बुधवार को सामने आया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दोनों युवक कोरियाई महिला के साथ जबरदस्ती कर रहे है और उसे अपनी बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहे है। उनमें से एक ने तो महिला के कंधे पर हाथ भी रखा और उसके गालों को चूमने की भी कोशिश की।

वीडियो वायरल होने के बाद खार पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोबीन चंद मोहम्मद शेख (19) और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी (20) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article