Korba News: पुलिस व्यवस्था के बीच 25 महिलाओं के गले से साेने के हार गायब! जानें पूरा मामला

Korba News: पुलिस व्यवस्था के बीच 25 महिलाओं के गले से साेने के हार गायब! जानें पूरा मामला

कोरबा से लक्ष्मण महंत की रिपोर्ट

कोरबा। Korba Ram Darbar Kalash Yatra News: छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां श्रीराम दरबार में कलश में शामिल हुई 25 महिलाओं के गले से हार गायब हो गए हैं। ताज्जुब की बात ये है कि ये यात्रा पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच निकाली गई थी। जब ये घटना हुई।

महिलाएं पहुंची थाने

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा ( Korba News) में राम दरबार (Korba Ram Darbar Kalash Yatra) में कलश यात्रा के बाद भंडारा में शामिल होने के लिए एक साथ 25 से अधिक महिलाओं गई थीं। सभी ने गले में हार पहना था। लेकिन एक के बाद एक 25 महिलाओं के गले से जेवरात चोरी हो गए। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच हुई इस घटना से हडकंप मच गया। सभी महिलाएं एक साथ थाना पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने एक संदेही महिला को हिरासत में लिया है। घटना कोतवाली थाना इलाके की बताई जा रही है। जहां राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने ये महिलाएं पहुंची थीं।

Summer Vaccation 2023: MP में बढ़ाई गई गर्मियों की छुट्टियां, अब इस दिन से खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी

महिलाओं के गले से जेवरात पार

कोरबा (Korba Ram Darbar Kalash Yatra) में आयोजित कलश यात्रा के बाद भंडारा के दाैरान भीड़भाड़ में महिलाओ का जेवर पार करने वाला चाेर गिराेह उठाई गीर सक्रिय रहा है। जहां 25 से ज्यादा महिलाओ के गले से साेने के मंगलसूत्र व हार पार कर दिए गए। पुलिस एक संदेही महिला काे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

MP Kisan Kalyan Mahakumbh: राजगढ़ में आज किसान कल्याण महाकुंभ, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सहित CM होंगे शामिल

क्या है पूरा मामला

शहर के डीडीएम राेड में बने राम दरबार में साेमवार काे प्राण-प्रतिष्ठा का आयाेजन किया गया। इस अवसर पर कलश यात्रा व भंडारा का आयाेजन किया गया। जिसमें शहर के अलग-अलग वार्डाे से महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हाेने पहुंची। ज्यादातर महिलाएं साेने के जेवर पहनकर सज-धजकर कलश उठाने पहुंची थी। जाे कलश यात्रा (Korba Ram Darbar Kalash Yatra) के बाद राम दरबार के समीप भंडारा स्थल पर प्रसाद ग्रहण करने पहुंची। इसी माैके का फायदा उठाने चाेर गिराेह वहां सक्रिय था। एक-एक बाद एक महिलाओ के गले से मंगलसूत्र व साेने के हार पार कर दिए।

कई महिलाओ के बैग से रकम व अन्य सामान भी निकाल लिए गए। भीड़भाड़ की वजह से महिलाओ काे घटना के दाैरान पता ही नहीं चला। बाद में गले में मंगलसूत्र-हार नहीं दिखने पर जब हल्ला मचना शुरू हुआ ताे महिलाओ ने अपने-अपने जेवर पर नजर डाली। तब पता चला कि 25 से अधिक महिलाओ के जेवर पार कर लिए गए। महिलाओ ने सिटी काेतवाली पहुंचकर घटना की रिपाेर्ट लिखाई। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर एक संदेही महिला को हिरासत ने ले लिया है मामले की जांच की जा रही है।

MP Kisan Kalyan Mahakumbh: राजगढ़ में आज किसान कल्याण महाकुंभ, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सहित CM होंगे शामिल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article