कोरबा नगर निगम सभापति पर एक्‍शन: BJP प्रत्‍याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा, नूतन सिंह ठाकुर 6 साल के लिए निष्‍कासित

Chhattisgarh Korba Nagar Nigam Sabhapati Vs BJP Action; छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर पर बीजेपी संगठन ने बड़ा एक्‍शन लिया है।

Korba Nigam Sabhapati Vs BJP

Korba Nigam Sabhapati Vs BJP

हाइलाइट्स 

निगम सभापति के चुनाव में थे तीन प्रत्‍याशी 

बीजेपी से बागी प्रत्‍याशी ने जीता था चुनाव 

33 पार्षदों लने किया था नूतन को वोट

Korba Nigam Sabhapati Vs BJP: छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर पर बीजेपी संगठन ने बड़ा एक्‍शन लिया है। पार्टी ने नूतन सिंह ठाकुर को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। नूतन सिंह ने पार्टी के आधिकारिक (Korba Nigam Sabhapati Vs BJP) प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल कर सभापति बन गए हैं।

बता दें कि 8 मार्च को हुए निगम सभापति चुनाव में BJP के आधिकारिक प्रत्याशी (Korba Nigam Sabhapati Vs BJP) हितानंद अग्रवाल, बागी प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर और निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल रहमान मैदान में थे। नूतन सिंह ठाकुर ने 33 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इसके बाद BJP ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।

अधिकृत प्रत्‍याशी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

[caption id="attachment_774100" align="alignnone" width="624"]Nutan Singh Thakur कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर[/caption]

BJP जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने जानकारी दी कि नूतन सिंह ठाकुर पार्टी के अधिकृत प्रत्‍याशी (Korba Nigam Sabhapati Vs BJP) के खिलाफ खड़े हो गए थे। इस पर पार्टी ने एक्‍शन लिया है। अनुशासनहीनता करने वाले किसी भी व्‍यक्ति को पार्टी माफ नहीं करती है। नूतन सिंह ठाकुर को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है।

मुझे निष्‍कासन की नहीं मिली जानकारी

नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि मुझे निष्कासन (Korba Nigam Sabhapati Vs BJP) के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं BJP का था, हूं और रहूंगा। 33 BJP पार्षदों ने मुझे जनादेश दिया है। सभापति के रूप में मैं निगम के 67 पार्षदों के हितों की रक्षा करने, कोरबा शहर का चौतरफा विकास करने और नियमों के अनुसार निगम को चलाने का दायित्व पूरी निष्ठा से पूरा करूंगा।

ये खबर भी पढ़ें: भूपेश बघेल के घर ED रेड पर बवाल: भिलाई में नोट गिनने की मशीन लेकर पहुंचे अधिकारी, कांग्रेसियों का हंगामा

सहमति के बाद भी हुए थे बागी

[caption id="attachment_774103" align="alignnone" width="619"]Korba Nagar Nigam कोरबा नगर निगम[/caption]

चुनाव से पहले BJP ने पार्टी पर्यवेक्षक के नेतृत्व में पार्षदों को मनाने का प्रयास किया। लंबी बैठकें हुईं और संगठन ने हितानंद अग्रवाल के नाम पर सहमति जताई। हालांकि, नूतन सिंह ठाकुर ने बागी तेवर अपनाते हुए चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

पार्टी संगठन के निर्देश पर करते हैं काम

हितानंद अग्रवाल ने कहा कि BJP एक नियम के तहत चलती है। पार्टी संगठन (Korba Nigam Sabhapati Vs BJP) के निर्देश पर ही कार्यकर्ता काम करते हैं। नूतन सिंह के खिलाफ लिया गया फैसला सही है, ताकि कोई इस तरह से बगावत न कर सके। वहीं नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि वे हितानंद अग्रवाल को पार्षदों ने क्यों पसंद नहीं किया, इसकी जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को देंगे। उन्होंने कहा, मैं BJP का छोटा कार्यकर्ता हूं और रहूंगा। मेरा फोकस कोरबा शहर के विकास और निगम को सही ढंग से चलाने पर है।

ये खबर भी पढ़ें: बलरामपुर पटाखा दुकान में भीषण आग: दम घुटने से दो बच्‍चों समेत पांच लोगों की मौत, दो राज्‍यों की पुलिस मौजूद

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article