Kolkata Rape Murder Case: आरोपी संजय रॉय ने मारी पलटी, CBI के सामने बदला बयान; कहा- मैं निर्दोष हूं

Kolkata Rape Murder Case: आरोपी संजय रॉय ने सीबीआई के सामने खुद को निर्दोष बताया है। उसने कहा कि उसे इस मामले में फंसाया जा रहा है।

Kolkata Rape Murder Case

Kolkata Rape Murder Case accused Sanjay Roy confessed his crime in a polygraphy test Hindi News

Kolkata Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 9 अगस्त को ट्रेनी महिला डॉक्टर (Kolkata Rape Murder Case) के साथ दुष्कर्म करके उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने संजय रॉय नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। बाद में देश में बढ़ते आक्रोश और कोलकाता हाई कोर्ट के कहने के बाद यह केस सेंट्रल ब्यूरो इंवेस्टिंग (CBI) को सौंप दिया गया था। बीते दिन सीबीआई अधिकारियों ने आरोपी संजय रॉय का लाई-डिटेक्टर टेस्ट करवाया गया था।

वहीं, सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि जब तक वह आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमीनार हॉल में पहुंचा था, तब ट्रेनी महिला डॉक्टर की मौत हो चुकी थी। बता दें कि सीबीआई अधिकारियों ने आरोपी संजय रॉय का बीते रविवार कोलकाता स्थित प्रेसिडेंसी जेल में पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया था।

आरोपी ने बताया खुद को निर्दोष

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेनी महिला डॉक्टर रेप और मर्डर केस (Kolkata Rape Murder Case) में आरोपी संजय रॉय ने खुद को निर्दोष बताया है। आरोपी ने दावा किया है कि जब वह अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

वहीं, दूसरी तरफ कोलकाता पुलिस के अनुसार, आरोपी संजय को घटना के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें पूछताछ के बाद उसने अपना अपराध स्वीकार्य कर लिया था। हालांकि, बाद में वह अपने बयान से पलट गया और कहा कि वह निर्दोष है। उसे इस मामले में फंसाया जा रहा है।

मैं घटना के बारे में नहीं जानता- आरोपी संजय

ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय ने जेल में तैनात गार्ड से कहा था कि वह दुष्कर्म और हत्या की घटना के बारे में कुछ नहीं जानता है। बीते शुक्रवार को भी आरोपी ने एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में इस तरह का ही दावा किया था। उस समय आरोपी ने कहा था कि वह पॉलीग्राफ टेस्ट के किए पूर्ण रूप से तैयार नहीं था, जिसके कारण वह स्वयं को निर्दोष साबित नहीं कर पाया।

नहीं थे आरोपी के पास सवालों के जवाब

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जांच के दौरान अधिकारियों को गुमराह करने के लिए मनगढ़ंत कहानियां बना रहा है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने इस बारे में आगे जानकारी दी कि आरोपी से जब सवाल पूछा गया कि उसके चेहरे पर यह चोट कैसे लगी और वह इसका कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाया था।

वहीं, उससे दूसरा सवाल यह पूछा गया है कि महिला डॉक्टर के साथ घटना के समय वह बिल्डिंग में क्या कर रहा था, इसपर भी उनके पास किसी भी तरह का जवाब नहीं था। हालांकि, सीबीआई से मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

बता दें कि महिला डॉक्टर के साथ आरोपी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सारी दरिंदगी की हदें पार कर दी थीं। महिला सेमिनार हॉल में मृत पाई गई थीं। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि हो गई थी। उनके शरीर पर 25 चोट के निशान थे। महिला डॉक्टर रात को अपनी शिफ्ट के बाद आराम करने के लिए सेमिनार हॉल में गई थीं।

ये भी पढ़ें- Stree 2 box Office collection: स्त्री2 बनी दूसरे संडे सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, गदर 2 से जवान-एनिमल तक सबको पछाड़ा

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव कराएंगे MP के IAS: प्रदेश के 14 अफसरों की लगाई गई ड्यूटी, देखें पूरी सूची

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article