Kolkata Doctor Rape Case: ट्रेनी डॉक्टर नींद में थी और अचानक संजय रॉय ने किया हमला, बहुत किया संघर्ष, जानें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के खुलासे

Kolkata Doctor Rape Case: ट्रेनी डॉक्टर जब नींद में थी तब आरोपी संजय रॉय ने हमला किया। ऑटोप्सी रिपोर्ट में कई खुलासे हुए।

Kolkata Doctor Rape Case The accused attacked the sleeping trainee doctor Autopsy Report

Kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। जारी रिपोर्ट में मिले सबूत से ये साबित हो गया है कि रेप और मर्डर में आरोपी संजय रॉय शामिल था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेनी डॉक्टर के नाखूनों में संजय रॉय का खून और स्किन मिली है। DNA टेस्ट से इसका खुलासा हुआ है। माना जा रहा है कि हाथापाई के दौरान संजय रॉय की स्किन और खून ट्रेनी डॉक्टर के नाखूनों में आया।

नींद में थी ट्रेनी डॉक्टर और आरोपी ने किया हमला

ट्रेनी डॉक्टर नींद में थी और इसी दौरान आरोपी संजय रॉय ने हमला कर दिया। ट्रेनी डॉक्टर के शरीर पर संघर्ष और चोट के निशान मिले हैं। उसके चेहरे पर भी खरोंच के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गला दबाने से डॉक्टर की जान गई थी।

गला दबाने से टूटा थायरॉयड कार्टिलेज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये आशंका जताई गई है कि आधी नींद में अचानक हुए हमले से ट्रेनी डॉक्टर ने बचाव के लिए चिल्लाने की कोशिश की होगी। आरोपी ने उसका मुंह दबाकर गला घोंटा। इस वजह से डॉक्टर का थायरॉइड कार्टिलेज टूट गया। रिपोर्ट में ट्रेनी डॉक्टर के होंठ, पेट, आंख, दाहिने हाथ और उंगलियों पर खरोंच और चोट के निशान मिले हैं।

प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून

पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से भी खून बह रहा था। कॉलरबोन भी टूटा था। ऑटोप्सी रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि कॉलरबोन और पेल्विस की शुरुआती ऑब्जर्वेशन गलत थी।

आरोपी के हाथों पर भी गहरी चोट

[caption id="attachment_626725" align="alignnone" width="772"]sanjay roy CBI की हिरासत में आरोपी संजय रॉय[/caption]

आरोपी संजय रॉय के हाथों पर भी गहरी चोटें और खरोंच हैं। ये चोट पीड़िता और आरोपी के बीच हुए संघर्ष के दौरान आई होंगी। आरोपी CBI की हिरासत में है। इस केस (Kolkata Doctor Rape Case) की जांच CBI कर रही है।

वेजाइना में 3 लोगों का सीमन मिलने की बात निराधार

कोलकाता पुलिस के सूत्रों के मुताबिक ट्रेनी डॉक्टर की वेजाइना में 3 लोगों के सीमन मिलने की बात निराधार हैं। सूत्रों का कहना है कि शव की जांच के दौरान कोई भी सीमन में अंतर के बारे में नहीं बता सकता है। इसकी जांच नंगी आंखों से करना संभव नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेल्विक हड्डी टूटने के दावे को गलत बताया है।

ट्रेनी डॉक्टर की पहचान उजागर करने वाला गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने ट्रेनी डॉक्टर की पहचान उजागर करने एक कॉलेज स्टूडेंट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि स्टूडेंट ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके ट्रेनी डॉक्टर की जानकारी पब्लिक डोमेन में डाली थी। इसी पोस्ट में उसने वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसे लेकर मामला दर्ज किया गया है।

9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर देशभर में डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें: अब बाइक के साइज में इलेक्ट्रिक कार, कीमत होगी मात्र 2 लाख रुपये, जानें डिटेल

IMA की मांग

1. डॉक्टरों पर हिंसा रोकने के लिए केंद्रीय कानून बने, जिसमें 2019 के प्रस्तावित हॉस्पिटल बिल में एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 में 2023 में किए गए संशोधन शामिल हो।

2. अस्पतालों में एयरपोर्ट की तरह सुरक्षा प्रोटोकॉल हो। सुरक्षा सुविधाओं के साथ अस्पतालों को सेफ जोन घोषित किया जाए। CCTV-सिक्योरिटी गार्ड्स के प्रोटोकॉल का पालन हो।

3. कोलकाता रेप-मर्डर की पीड़ित 36 घंटे की ड्यूटी पर थीं। आराम के लिए कोई जगह नहीं थी। अस्पतालों में डॉक्टरों के लिए रेस्टिंग एरिया बनाया जाए।

4. कोलकाता रेप-मर्डर केस की एक तय समय सीमा में प्रोफेशनल जांच हो। आरोपियों को कड़ी सजा मिले।

5. पीड़ित के परिवार को सम्मानजनक मुआवजा मिले।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article