Kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता डॉक्टर केस पर सुप्रीम कोर्ट का स्वत: संज्ञान, CJI की बेंच करेगी सुनवाई, आरोपी का हुआ साइकोलॉजिकल टेस्ट

Kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता केस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया। CJI की बेंच सुनवाई करेगी। आरोपी का साइकोलॉजिकल टेस्ट हुआ।

Kolkata Doctor Rape Case Hearing in Supreme Court on 20th August rkg

Kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता डॉक्टर रेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। 20 अगस्त को सुबह 10.30 बजे चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच इस केस की सुनवाई करेगी। बेंच में CJI के अलावा जस्टिस जेबी पादरीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा होंगे।

घटनास्थल की 3D लेजर मैपिंग, आरोपी का साइकोलॉजिकल टेस्ट

कोलकाता मामले (Kolkata Doctor Rape Case) को लेकर देशभर में डॉक्टरों के प्रदर्शन का 9वां दिन है। क्राइम ब्रांच की टीम ने राधागोविंद कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की 3D लेजर मैपिंग की। आरोपी संजय रॉय का साइकोलॉजिकल टेस्ट भी कराया गया।

CFSL की टीम ने किया साइकोलॉजिकल टेस्ट

सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) के मनोवैज्ञानिक और व्यवहार विश्लेषकों के 5 मेंबर्स की टीम ने आरोपी संजय रॉय का साइकोलॉजिकल किया। इससे पता चलेगा कि जघन्य अपराध को लेकर आरोपी संजय की मानसिकता क्या रही थी।

केंद्र ने डॉक्टर्स से कही हड़ताल खत्म करने की बात

dr protest

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टर्स से हड़ताल खत्म करने को कहा है। केंद्र सरकार डॉक्टर्स मांगों के लिए कमेटी बनाएगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा ?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टर्स से हड़ताल खत्म करने की बात कही है। मंत्रालय ने बयान जारी करके कहा कि डॉक्टरों की मांग को लेकर कमेटी बनाई जाएगी। सुरक्षा के लिए राज्य सरकारों से भी सुझाव मांगे जाएंगे।

IMA चीफ ने क्या कहा ?

स्वास्थ्य मंत्रालय के फैसले से पहले IMA चीफ ने कहा कि इमरजेंसी सेवाएं छोड़कर अस्पतालों में कामकाज बंद है। हमारी मांग है कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। हमने ऐसा कुछ नहीं मांगा जो सरकार नहीं कर सकती है।

dr protest

IMA की मांग

1. डॉक्टरों पर हिंसा रोकने के लिए केंद्रीय कानून बने, जिसमें 2019 के प्रस्तावित हॉस्पिटल बिल में एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 में 2023 में किए गए संशोधन शामिल हो।

2. अस्पतालों में एयरपोर्ट की तरह सुरक्षा प्रोटोकॉल हो। सुरक्षा सुविधाओं के साथ अस्पतालों को सेफ जोन घोषित किया जाए। CCTV-सिक्योरिटी गार्ड्स के प्रोटोकॉल का पालन हो।

3. कोलकाता रेप-मर्डर की पीड़ित 36 घंटे की ड्यूटी पर थीं। आराम के लिए कोई जगह नहीं थी। अस्पतालों में डॉक्टरों के लिए रेस्टिंग एरिया बनाया जाए।

4. कोलकाता रेप-मर्डर केस की एक तय समय सीमा में प्रोफेशनल जांच हो। आरोपियों को कड़ी सजा मिले।

5. पीड़ित के परिवार को सम्मानजनक मुआवजा मिले।

ये खबर भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पाकिस्तानी रिपोर्टर ने कही ऐसी बात, अब हमारे देश में भी हो गई वायरल!

9 अगस्त को हुई थी ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या हुई थी। 14 अगस्त को देर रात इसी अस्पताल में हिंसा हुई थी, इसके बाद IMA ने देशभर में प्रदर्शन करने का फैसला किया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article