Kolar Six Lane Road : कोलार वासियों के लिए आज ​का दिन बनेगा यादगार, मिलेगी सिक्स लेन की सौगात

Kolar Six Lane Road : कोलार वासियों के लिए आज ​का दिन बनेगा यादगार, मिलेगी सिक्स लेन की सौगात

भोपाल। आज कोलारवासियों को सीएम सौगात देने जा रहे हैं। Kolar Six Lane Road यहां बनने वाले शहर की सबसे बड़ी सिक्स लेन का आज भूमिपूजन सीएम करेंगे। आपको बता दें इसकी तैयारियों को लेकर बीते दिनों vidhayak rameshwar sharma विधायक रामेश्वर शर्मा और कलेक्टर अविनश लवानिया तैयारियों का जायजा लेते रहे हैं। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार में तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी हैं। 222 करोड़ से बनने वाला 6 लेन रोड मुखर्जी नगर कोलार की नयी आशा आकांक्षाओ को रोड है। कोलार में भोपाल शहर की सबसे लंबी 6 लेन रोड का भूमिपूजन 29 अक्टूबर यानि आज सीएम द्वारा किया जाएगा।

ये मिलेगी सुविधा —
यह सड़क राजा भोज की नगरी भोपाल की पहली सबसे लंबी सिक्स-लेन सीसी रोड होगी जो न केवल कोलार की प्रगति के द्वार खोलेगी बल्कि भोपाल के विकास में भी चार चांद लगाएगी। यह रोड कोलार की 3.5 लाख आबादी ‌के लिए उपयोगी होने के साथ ओबैदुल्लागंज, मंडीदीप, सलकनपुर, हरदा, टिमरनी व अन्य जगहों से आने-जाने वाले करीब 3-4 जिलों के लोगों के लिए उपयोगी होगी। उन्होंने आगे कहा कि इस रोड की लंबाई 15 किमी व चौड़ाई 35.0 मीटर (105 फीट) होगी, मार्ग में डिवाइडर के साथ फुटपाथ भी बनाये जाएगें व मार्ग के बीच पड़ने वाले चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण के साथ आसपास की अतिरिक्त भूमि पर पार्किंग निर्माण कार्य कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article