Advertisment

IPL में रैना को पछाड़ कोहली बने नबंर वन, 6 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

author-image
Bansal Digital Desk
IPL में रैना को पछाड़ कोहली बने नबंर वन, 6 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

नई दिल्ली। RCB के कप्तान विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। कोहली IPL में 6 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। गुरूवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है। कोहली ने इस मैच में 47 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए। जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल हैं।

Advertisment

रैना को पछाड़ नंबर 1 बने कोहली

बता दें कि कोहली ने आईपीएल की अपनी 188वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की है। इसमें 5 शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं। कोहली ने इस मामले में सुरेश रैना को पछाड दिया है। रैना के नाम IPL में अबतक 197 मैचों की 192 पारियों में 33.21 की औसत से 5,448 रन शामिल हैं। इसमें रैना ने अपने बल्ले से एक शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं।

धवन तीसरे नंबर पर है

IPL में रन के मामले में तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन हैं। धवन ने अबतक 180 मैचों में 5,428 रन बनाए हैं। इस दौरान धवन ने दो शतक और 43 अर्धशतक लगाए हैं।

टी-20 में 10 हजार रन के करीब हैं कोहली

वहीं अगर टी-20 की बात करें तो अब तक कोई भारतीय खिलाड़ी 10 हजार रन का आंकड़ा नहीं छू सका है। विराट कोहली 9874 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। जबकि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा 9203 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें