Kohefiza Bhopal Police Attack : आरक्षकों पर हमले का मामला,पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

राजधानी में गुरूवार की रात करीब 12 बजे दो आरक्षकों Kohefiza Bhopal Police Attack पर हमले का मामला सामने आया था। हमले के बाद कोहेफिजा पुलिस ने आज सुबह केस दर्ज कर बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी थी। जहां पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार है।

Kohefiza Bhopal Police Attack : आरक्षकों पर हमले का मामला,पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

भोपाल। राजधानी में गुरूवार की रात करीब 12 बजे दो आरक्षकों Kohefiza Bhopal Police Attack पर हमले का मामला सामने आया था। हमले के बाद कोहेफिजा पुलिस ने आज सुबह केस दर्ज कर बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी थी। जहां पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार है।

पुलिस ने जुलूस निकाला
पुलिस ने बदमाशों के मकान, गुमटी, दुकान को भी जमींदोज कर दिया। उधर पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद आज शाम 5 बजे कोहेफिजा पुलिस ने जुलूस निकाला।

ICU में रखा गया
वहीं घायल पुलिसकर्मियों का हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल पुलिसकर्मियों से मिलने आज सुबह DIG इरशाद वली और SP भी मिलने अस्पताल पहुंचे थे, हालांकि ​विजय को अभी ICU में रखा गया है।

पीठ में चाकू घोंप दिया था
आप को बता दें कि कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक हवलदार पर नशे में धुत 6 बदमाशों ने गुरूवार रात में हमला कर दिया था। आरोपियों ने पुलिसकर्मी को घेरकर उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया था। कोहेफिजा पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात करीब पौने 12 बजे हेड कांस्टेबल विजय यादव हमीदिया अस्पताल के पास पार्किंग में थे।

गाड़ी हटाने को कहा था
इसी दौरान वहां पर 6 बदमाश पहुंच गए। हेड कांस्टेबल विजय ने उन्हें वहां से गाड़ी हटाने को कहा। इसको लेकर आरोपियों पुलिसकर्मी से बहसबाजी करने लगे। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने हेड कांस्टेबल को घेर लिया। उसके बाद उनमें से एक ने चाकू विजय की पीठ में घोंप दिया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article