मॉर्निंग वॉक के लाभ लेने के लिए सुबह कितने बजे टहलना चाहिए? जानें बेस्ट समय और अनगिनत फायदे
स्वस्थ रहने के लिए हर दिन 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है। मॉर्निंग वॉक एक आसान और असरदार तरीका है सेहतमंद रहने का… लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता होता है कि मॉर्निंग वॉक पर कितने बजे जाना चाहिए। अगर जिम या योगा संभव नहीं है, तो सुबह की वॉक से भी आप बेहतरीन फायदे पा सकते हैं। यह आपके दिल और शरीर दोनों के लिए फायदेमंद है। सुबह वॉक करने से मानसिक स्वास्थ्य सुधरता है, बीपी कंट्रोल रहता है, और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह आपके दिन को एनर्जेटिक बनाता है। तेज गति से मॉर्निंग वॉक हार्ट को मजबूत बनाता है और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम करता है। यह कार्डियो हेल्थ के लिए बढ़िया है। रोजाना सुबह की वॉक से डायबिटीज का खतरा घटता है और जोड़ों व मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है। यह बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ाता है। मॉर्निंग वॉक फेफड़ों को स्वस्थ रखती है और रात में बेहतर नींद पाने में मदद करती है। शरीर में ऑक्सीजन का लेवल भी संतुलित रहता है। रात के मुकाबले सुबह प्रदूषण कम होता है। इसी कारण सुबह वॉक करना शरीर के लिए सुरक्षित और ज्यादा लाभकारी होता है। सुबह सनसाइज के बाद से 8 बजे तक वॉक करना सबसे अच्छा होता है। चाहें तो 7 से 10 बजे तक भी वॉक कर सकते हैं, हल्की धूप के फायदे भी मिलते हैं।