परशुराम जयंती: भगवान भोलेनाथ ने परशुराम को ये दिया था दुर्लभ मंत्र, 21 सवालों से जानें परशुराम से जुड़ी हर बात का जवाब

Parshuram Jayanti: 21 सवालों के जवाब से जानिए भगवान परशुराम के बारे में सबकुछ...पढ़ें सिर्फ बंसल न्यूज डिजिटल पर...

परशुराम जयंती: भगवान भोलेनाथ ने परशुराम को ये दिया था दुर्लभ मंत्र, 21 सवालों से जानें परशुराम से जुड़ी हर बात का जवाब

हाइलाइट्स

  • 10 मई को है परशुराम जयंती
  • देशभर में होंगे कार्यक्रम आयोजित
  • ब्राह्मणों के आराध्य देव है भगवान परशुराम

Parshuram Jayanti: 10 मई को भगवान परशुराम की जयंती है। इस जयंती को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस लेख में हम आपको भगवान परशुराम (Parshuram Jayanti) से जुड़ी हर बात का जवाब 21 सवालों के माध्यम से देंगे।

सवाल 1: परशुराम जी के माता पिता का नाम बताइए?
उत्तर : रेणुका और जमदग्नि।
सवाल 2: परशुरामजी ने पृथ्वी को कितनी बार आततायी विहीन कर दिया था?
उत्तर : इक्कीस बार।
सवाल 3: भगवान् परशुराम जी की गति किसके समान बताई गई है?
उत्तर : मन और वायु के समान।
सवाल 4: परशुराम जी के गुरु कौन थे?
उत्तर : शंकर भगवान।
सवाल 5: परशुरामजी के प्रमुख शिष्यों के नाम बताएं।
उत्तर : भीष्म पितामह, गुरु द्रोणाचार्य, दानवीर कर्ण।
सवाल 6: परशुरामजी का अवतार कौन से युग में हुआ था?
उत्तर : त्रेता युग में।
सवाल 7: परशुराम जी किसके अवतार थे तथा कौन से अवतार थे?
उत्तर : भगवान विष्णु के छठे अवतार थे।
सवाल 8: परशुराम जी के पिता सप्तर्षियों के मंडल में कौन से ऋषि हुए?
उत्तर : सातवें ऋषि
सवाल 9: कैलाश पर्वत पर परशुराम जी का किसके साथ युद्ध हुआ और उसका क्या परिणाम रहा?
उत्तर : गणेश जी के साथ और उस युद्ध के परिणामस्वरूप गणेश जी का एक दांत टूट गया और वो एकदंत कहलाये।
सवाल 10: परशुराम जी किसके वंशज थे?
उत्तर : ब्रह्मा जी के मानस पुत्र भृगु ऋषि के वंशज।
सवाल 11: परशुराम जी ने किस राजा का वध किया?
उत्तर : कार्तवीर्यार्जुन/सहस्त्रबाहु।
सवाल 12: परशुरामजी के दादाजी और दादीजी का नाम बताइए?
उत्तर : सत्यवती और ऋचीक मुनि।
सवाल 13: भागवत महापुराण के अनुसार आज भी परशुराम जी कौन से पर्वत पर निवास कर रहे हैं?
उत्तर : महेन्द्र पर्वत पर।
सवाल 14: पृथ्वी पर कौनसे वंश का अन्त करने के लिए स्वयं भगवान् ने परशुराम के रूप में अंशावतार ग्रहण किया था?
उत्तर : हैहयवंश का।
सवाल 15: बाल्यावस्था में परशुराम जी ने भगवान की तपस्या कौनसे स्थान पर की थी?
उत्तर : परम पवित्र चक्रतीर्थ।
सवाल 16: परशुरामजी का सहस्त्रबाहु से युद्ध किस स्थल पर हुआ था?
उत्तर : नर्मदाजी के तट पर।
सवाल 17: शंकरजी ने परशुरामजी को कौन सा दुर्लभ मंत्र दिया था?
उत्तर : त्रेलोक्य विजय कवच।
सवाल 18: परशुरामजी की माता ने किस प्रकार देह त्याग की?
उत्तर : ऋषि जमदग्नि की हत्या के पश्चात् शोकमग्न होकर सती हो गई।
सवाल 19: जमदग्नि ऋषि की सन्तान में परशुरामजी का कौनसा स्थान था?
उत्तर : परशुरामजी सबसे छोटे पुत्र थे।
सवाल 20: ब्रह्मा जी की कौन सी पीढ़ी में परशुरामजी अवतरित हुए?
उत्तर : पांचवी पीढ़ी में (ब्रह्मा जी के भृगु ऋषि, भृगु ऋषि के ऋचिक, ऋचिक के जमदग्नि, जमदग्नि के परशुरामजी)।
सवाल 21: मत्स्यराज से कवच मांगने के लिए परशुरामजी ने कौन सा रूप धारण किया?
उत्तर : शृंगधारी संन्यासी का।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article