Shrikhand Mahadev: आज सावन का पहला सोमवार, जानिए 72 फीट पर विराजित श्रीखंड महादेव के बारे में

आज भगवान भोलेनाथ से जुड़ी रोचक जानकारी हम आपके लिए लेकर आए है। आज हम आपको हिमालय के 72 फीट पर स्थापित श्रीखंड महादेव के बारे में बताएंगे।

Shrikhand Mahadev: आज सावन का पहला सोमवार, जानिए 72 फीट पर विराजित श्रीखंड महादेव के बारे में

Shrikhand Mahadev: सावन मास का पहला सोमवार है, इस मौके पर भगवान भोलेनाथ से जुड़ी रोचक जानकारी हम आपके लिए लेकर आए है। जहां हम आपको हिमालय के 72 फीट पर स्थित श्रीखंड महादेव के बारे में बताएंगे।

चढ़ाई होती है बड़ी जोखिम भरी

आपको बताते चलें, भगवान शिव के पवित्र स्थान श्रीखंड महादेव, हिमाचल के शिमला में स्थित माना जाता है। जिसके लिए लोगों को करीब 35 किलोमीटर लंबी जोखिम भरी चढ़ाई करनी पड़ती है। बता दें कि, मंदिर में शिवलिंग सबसे बड़ा और अलग है जिसकी ऊंचाई करीब 72 फीट है. श्रीखंड महादेव के मार्ग पर 7 मंदिर भी आते हैं। यहां की यात्रा जुलाई महीने से शुरू होती है, यात्रा के तीन पड़ाव हैं:- सिंहगाड़, थाचड़ू, और भीम डवार।

Image

श्रीखंड महादेव से जुड़ी पौराणिक कथा

आपको बताते चलें, इस देवस्थान से जुड़ी पौराणिक कथा है माना जाता है कि भगवान विष्णु ने शिवजी से वरदान प्राप्त भस्मासुर को नृत्य के लिए राजी किया था. नृत्य करते करते उसने अपना हाथ अपने ही सिर पर रख लिया और वह भस्म हो गया था।

कैसे पहुंच सकते है

यहां पर दर्शन करने जाने के लिए पहले हिमाचल जाना होगा. उसके बाद रामपुर से निरमंडल और बागीपुल जाना होगा, इसके बाद जाओं जाना होगा और वहां से श्रीखंड का रास्ता मिलेगा।

पढ़ें ये भी-

Bigg Boss OTT 2: हाथ में सिगरेट पकड़े नजर आए होस्ट सलमान खान, ट्रोलर्स-आप खुद सीखिए तमीज

Ujjain Mahakal: उज्जैन में बाबा महाकाल की पहली सवारी आज, स्कूलों में छुट्टी घोषित, इतने बजे निकलेगी सवारी

Satyaprem Ki Katha BO Collection: वीकेंड पर चला कियारा-कार्तिक की फिल्म का जादू, 11वें दिन की बंपर कमाई

Bawaal Trailer OUT: पहली बार वरूण-जान्हवी साथ आएगें नजर, सामने आया फिल्म का धांसू ट्रेलर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article