Five Star Jail: इस जेल में कैदियों को मिलती है फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं, परिवार के साथ रहने की भी छूट

Five Star Jail: इस जेल में कैदियों को मिलती है फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं, परिवार के साथ रहने की भी छूट

Five Star Jail: यूं तो जेल का नाम सुनते ही लोगों के मन में सलाखों के पीछे चार दीवारी एक कमरे की तस्वीर ही बनती है, लेकिन एक ऐसा देश है जहां जेल में फाइव स्टार होटल के जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। कैदियों को आधुनिक सुविधाएं देने के साथ ही उन्हें परिवार के साथ रहने की भी छूट मिलती है। आइए जानतें हैं कहां है ये लग्जरी जेल और कैदियों को क्यों दी जाती है इतनी छूट।

2005 में बनाई गई थी ये जेल
हम बात कर रहे हैं- जस्टिस सेंटर लियोबेन (Justice Center Leoben) की। यह ऑस्ट्रिया के पहाड़ी इलाके लियोबेन में स्थित है। दरअसल यह एक कोर्ट है, जिसके अंदर कैदियों के लिए जेल भी बनाए गए हैं। यह जेल 2005 में बनाई गई थी। इसे मशहूर आर्किटेक्ट जोसेफ होहेंसिन्न (Architect Josef Hohensinn) ने डिजाइन किया था।

जेल में स्पा, जिम की भी व्यवस्था
इस फाइव स्टार जेल में कुल 205 कैदियों के रहने की व्यवस्था है। यहां कैदियों घर जैसी तमाम सुविधाएं दी जाती हैं। इस जेल में स्पा, जिम से लेकर कई तरह के खेलों की भी व्यवस्था है।

जेल के सभी सेलों में लगी है टीवी
जेल के सभी सेलों में एक बाथरूम, किचन और रहने के लिए एक रूम बनाया गया है। सभी सेलों में टीवी भी लगाई गई है।

आम लोग भी देख सकते हैं जेल का नजारा
इसी जेल के अगले हिस्से में कोर्ट से संबंधित काम किए जाते हैं, इसलिए यह हिस्सा आम लोगों के लिए खुला है। लोग इसी हिस्से से जेल के अंदर का नजारा भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article