kishore Upadhyay: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

kishore Upadhyay: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

क्या बोले किशोर

भाजपा में शामिल होने पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड की रक्षा, देश की रक्षा तभी संभव है जब उत्तराखंड खुशहाल रहेगा, सुखी रहेगा। उस भावना को लेकर लंबे समय से मेरी चर्चा हुई वनाधिकारों को लेकर। मुझे विश्वास है कि मेरी भावनाओं को संरक्षण इन साथियों से और प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलेगा।

टिहरीसे लड़ सकते हैं चुनाव

टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित कर सकती है। टिहरी के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. धन सिंह नेगी भी आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।

कांग्रेस ने किया था निष्कासित

कांग्रेस ने अपनी उत्तराखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बृहस्पतिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। हाल ही में उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया था। उपाध्याय कुछ सप्ताह पहले तक उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बनी कांग्रेस समन्वय समिति के प्रमुख की भूमिका निभा रहे थे और वह राज्य कांग्रेस कोर कमेटी तथा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य थे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की सभी 70 सीटों पर 14 फ़रवरी को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article