Kisan Samman Nidhi Sagar :20 लाख किसानों को CM शिवराज ने दिया तोहफा, खाते में 400 करोड़ की सम्मान निधि किया अंतरित

सागर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सागर से 20 लाख किसानों को Kisan Samman Nidhi Sagar सिंगल क्लिक से 400 करोड़ की किसान सम्मान.निधि का अंतरण किया।

Kisan Samman Nidhi Sagar :20 लाख किसानों को CM शिवराज ने दिया तोहफा, खाते में 400 करोड़ की सम्मान निधि किया अंतरित

सागर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सागर से 20 लाख किसानों को Kisan Samman Nidhi Sagar सिंगल क्लिक से 400 करोड़ की किसान सम्मान.निधि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से योजना के लाभान्वित किसानों से चर्चा भी किया।

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिये मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष में 2 समान किश्तों में कुल राशि चार हजार का भुगतान किसानों को किया जायेगा। वित्तीय वर्ष के अंतर्गत दी जाने वाली दो समान किस्तों में से प्रथम किश्त का भुगतान एक अप्रैल से 31 अगस्त के मध्य तथा द्वितीय किश्त का भुगतान 01 सितंबर से 31 मार्च के मध्य किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 70 प्रतिशत नागरिक, जिनकी आजीविका कृषि पर आधारित है, के हित में अनेक योजनाएं बनाई हैं। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की पहली किश्त 25 से 26 सिंतबर 2020 को प्रदेश के 7 लाख 50 हजार किसानों को 150 करोड रूपये, 2 नवंबर 2020 को 5 लाख किसानों को 100 करोड़ तथा 3 नवंबर 2020 को 5 लाख किसानों को 100 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया है। योजना की दूसरी किश्त हितग्राही किसानों को 30 जनवरी को दी गई।

आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रु तक का इलाज गरीबों को मुफ्त मिलेगा

सांगर पहुंचे सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में विकास का महायज्ञ फिर शुरू हो गया है। 20 लाख किसानों को सम्मान निधि ट्रांसफर किया गया। किसानों के खातों में 400 करोड़ रु ट्रांसफर आज किए गए। उन्होंने कहा कि कोई गरीबों को बिना राशन के नहीं रहने दिया जाएगा। आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रु तक का इलाज गरीबों को मुफ्त मिलेगा। गरीबों का राशन हड़पने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। गांवों में बने मकानों पर स्वामित्व का अधिकार मिलेगा और लोग मकान पर लोन उठा सकेंगे। रजिस्ट्री के साथ ही जमीन का नामांतरण होगा। सीएम ने ये भी कहा कि 15 मार्च से चने की खरीदी शुरू होगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article