CG News: किरण देव सिंह बने छत्तीसगढ़ BJP के प्रदेश अध्यक्ष,अरुण साव को डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद संगठन में बदलाव

छत्‍तीसगढ़ में किरण देव सिंह को बीजेपी का नया प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया।

CG News: किरण देव सिंह बने छत्तीसगढ़ BJP के प्रदेश अध्यक्ष,अरुण साव को डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद संगठन में बदलाव

रायपुर। CG News: छत्‍तीसगढ़ में किरण देव सिंह को बीजेपी का नया प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया। बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

बीजेपी के वर्तमान प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव को डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद संगठन में पहली यह बदलाव किया गया। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने किरण देव सिंह को नया प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया। खबर है कि प्रदेश के 3 महामंत्री भी जल्द ही बदले जा सकते हैं।

publive-image

संगठन के कई पदों रह चुके किरण देव

किरण देव सिंह बस्तर संभाग की अनारक्षित सीट जगदलपुर से विधायक है। इससे पहले वे जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं।

संबंधित खबर- छत्तीसगढ़ में तस्‍वीर साफ, विष्णुदेव CM, तो अरुण और विजय बने डिप्टी सीएम, रमन सिंह को मिली ये जिम्‍मेदारी

बीजेपी ने सामान्‍य वर्ग को दिया मौका

बीजेपी ने इस बाद सामान्‍य वर्ग को प्रदेश बीजेपी इकाई जिम्‍मेदारी दी है। इससे पहले ओबीसी और आदिवासी को प्रदेश बीजेपी की जिम्‍मेदारी दी गई। ओबीसी वर्ग से धरमलाल कौशिक और अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसी के साथ नंदकुमार साय, विष्णुदेव साय और विक्रम उसेंडी आदिवासी वर्ग से बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले डॉ. रमन सिंह सामान्य वर्ग से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई

किरण देव को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सीएम विष्णुदेव साय ने बधाई दी। सीएम ने कहा कि मुझे आशा नहीं, अपितु विश्वास है। किरण देव के कुशल नेतृत्व में निश्चित ही पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।

ये भी पढ़ें: 

Vice President Mimicry: MP पहुंचा उपराष्ट्रपति मिमिक्री विवाद, इंदौर में बीजेपी ने किया प्रर्दशन; फूंका राहुल गांधी का पुतला

CG News: नए साल से पहले 25 फीसदी बढ़ा हवाई किराया, बड़े शहरों को जाने वाली ज्यादातर फ्लाइटें फुल

Top News Today: ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट मामला: पक्षकारों को उपलब्ध कराने तीन जनवरी को होगी सुनवाई, किरण देव सिंह बने छत्तीसगढ़ BJP के नए अध्यक्ष

Toll-Tax Collection: देशभर में अगले साल से लागू होगी टोल वसूली की नई व्यवस्था, अगले साल मार्च से शुरू होगा कलेक्शन

Parliament Security Breach: दिल्ली पुलिस नहीं, अब CISF के जिम्मे होगी संसद की सुरक्षा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article