Advertisment

Kill Corona: आज से शुरू हो रहा "किल कोरोना" अभियान, सीएम के इस प्लान से कोरोना मुक्त होगा प्रदेश...

Kill Corona: आज से शुरू हो रहा "किल कोरोना" अभियान, सीएम के इस प्लान से कोरोना मुक्त होगा प्रदेश... "Kill Corona" campaign starting today, Corona will be freed from this plan of CM ...

author-image
Bansal News
Kill Corona: आज से शुरू हो रहा

भोपाल। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। करीब एक महीने से लगे कोरोना कर्फ्यू का असर अब देखने को मिल रहा है। वहीं अब सरकार कोरोना संक्रमण को पूरी तरह खत्म करने के लिए जुट गई है। प्रदेश में आज से "किल कोरोना-4" अभियान भी शुरू कर रही है। इस अभियान के तहत प्रदेश को 31 मई तक कोरोना फ्री बनाना है। इस अभियान के तहत गांव-गांव तक कोरोना को लेकर जागरुकता फैलाई जाएगी। साथ ही गांव को तीन अलग-अलग ज़ोन- रेड, येलो और ग्रीन में बांटा जाएगा।

Advertisment

इसको लेकर पूरी प्लानिंग की गई है। इस अभियान में पंचायतों में भी कोरोना खत्म करने के लिए जुट गए हैं। जिन पंचायतों में 1-4 एक्टिव केस हैं उसे येलो ज़ोन में रखा जा रहा है। वहीं जिन पंचायतों में 5 से ज्यादा एक्टिव केस हैं उन्हें रेड ज़ोन में शामिल किया गया है। सरकार की मंशा है कि रेड जोन वाली सभी पंचायतों को जल्द से जल्द ग्रीन जोन में लाया जाए।

जिलाधिकारियों को दी जानकारी...
इस अभियान को लेकर सीएम शिवराज सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को सूचित कर दिया है। कोरोना पर नियंत्रण के बाद 1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि प्रदेश में कोरोना की रफ्तार अब धीमी होती दिख रही है। सोमवार को आए आंकड़ों की बात करें तो केवल 2936 नए केस सामने आए हैं। वहीं अगर अप्रैल की बात करें तो रोजाना 13 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे थे। अब प्रदेश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है।

10 मई को प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 1.11 लाख के पार पहुंच गई थी। अब सोमवार को केवल 2936 नए केस सामने आए हैं। वहीं एक्टिव केसों की संख्या करीब 53 हजार है। वर्तमान में कोरोना के इंदौर में 9850 एक्टिव केस हैं। भोपाल में 8677 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। ग्वालियर में एक्टिव मरीजों की संख्या 4066 है। प्रदेश में रोजाना 76 हजार से ज्यादा कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। बीते 15 दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट घटकर 4 प्रतिशत से भी कम हो गया है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें