Khichdi 2 Song out: नवरात्रि पर थिरकने को मजबूर करेगा खिचड़ी का गाना, 13 साल बाद आया दूसरा पार्ट

फैमिली कॉमेडी फिल्म खिचड़ी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है इसे लेकर ही फिल्म का दूसरा गाना वंदा राका रिलीज किया गया है।

Khichdi 2 Song out: नवरात्रि पर थिरकने को मजबूर करेगा खिचड़ी का गाना, 13 साल बाद आया दूसरा पार्ट

Khichdi 2 Song out: बॉलीवुड की धमाकेदार बड़ी फिल्मों के बीच फैमिली कॉमेडी फिल्म खिचड़ी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है इसे लेकर ही फिल्म का दूसरा गाना वंदा राका रिलीज किया गया है, जो थिरकने के लिए मजबूर करता है। इसे एक्ट्रेस विद्या बालन ने शेयर किया है।

जानिए कैसा है फिल्म का गाना

यहां पर फिल्म के गाने वंदे राका का  टीजर विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। गाने पर विद्या ने भी जेडी मजेठिया और कीर्ति कुल्हरी के साथ स्टेप्स किये हैं। इस गाने का ऑडियो पहले ही रिलीज कर दिया गया था। अब इसका वीडियो जारी किया गया है।

लगभग एक मिनट और 20 सेकंड के 'खिचड़ी 2' के टीजर की शुरुआत एक वॉइसओवर से होती है, जिसमें सलमान खान के रोल टाइगर और शाह रुख खान के किरदार पठान के जिक्र के साथ पारेख परिवार को 5 करोड़ रुपये के बदले एक खुफिया मिशन पर पांथुकिस्तान जाने के लिए कहा जाता है। टीजर वीडियो में कीर्ति कुल्हरी की भी एक झलक दिखाई गई है, जिसमें वह हिमांशु की मिसिंग रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाती हुई नजर आती हैं।

जानिए फिल्म के बारे में

यहां पर आपको बताते चलें, फिल्म का यह गाना स्विट्जरलैंड में बड़े पैमाने पर फिल्माया गया है। देव नेगी और चांदनी विजयकुमार शाह ने गाने को आवाज दी है, जबकि संगीत चिरंतन भट्ट का है। गाने के बोल मनोज यादव ने लिखे हैं। गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है।

यहां पर फिल्म का पहला पार्ट खिचड़ी: द मूवी 2010 में आया था जिसके बाद अब 13 साल बाद इसका दूसरा पार्ट आया है जिसे अगले महीने ही 17 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

MP Elections 2023: 21 अक्टूबर को ग्वालियर आएंगे PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भेजा आमंत्रण

Surya Gochar 2023: सूर्य हुए उच्च के, इनकी बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इन दो जातकों की खुलेगी किस्मत

Places to Visit in Jodhpur: अगर जोधपुर में हैं तो जरूर घूमें ये 4 जगह, सुंदरता देख कर उड़ जाएंगे होश

Silent Brain Stroke: किन कारणों से होता है साइलेंट ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, जानिए कैसे करें इससे बचाव

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article