Kharmas 2024: कल से खरमास शुरु, बंद हो जाएंगे ये काम, क्या करें, क्या नहीं

Kharmas 2024: 14 मार्च से खरमास शुरु, इस दिन से बंद हो जाएगीं शादियां, कब से शुरू होंगे, जानें पंडित से, पढ़ें पूरी खबर बंसल न्यूज़ पर

Kharmas 2024: कल से खरमास शुरु, बंद हो जाएंगे ये काम, क्या करें, क्या नहीं

Kharmass 2024 Do and Donts: अभी तक कुंभ राशि में चल रहे सूर्य 14 मार्च यानी गुरुवार को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ये एक महीने तक इसी राशि में रहेंगे। इसी के साथ गुरुवार से खरमास की शुरुआत हो जाएगी।

   14 मार्च को सूर्य का मीन में प्रवेश

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार 14 मार्च की शाम 5 बजे सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। इसी के साथ खरमास की शुरुआत हो जाएगी। लेकिन इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान और पूजा पाठ जारी रहेगा। पर इस दौरान विवाह कार्य बंद हो जाएंगे।

14 March Kharmas-2024

   मार्च में इस दिन से बंद हो जाएंगे विवाह

14 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस दौरान शुभ काम नहीं होते। 23 मार्च से विवाह बंद हो जाएंगे। इसके बाद एक महीने के लिए विवाह कार्यों पर रोक लग जाएगी।

   इस दिन से शुरु हो जाएंगे विवाह

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार 13 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यहां चैत्र का महीना शुरु हो जाएगा। चैत्र के महीने में मेष के सूर्य होने से विवाह कार्य शुरु हो जाएंगे।

kharmas 2024

   इस दौरान बंद होते हैं विवाह

विवाह के शुभ मुहूर्त निकालने के सूर्य की स्थिति के साथ-साथ गुरु और शुक्र का उदित होना जरुरी होता है। 29 अप्रैल को शुक्र अस्त हो रहे है। इसके बाद 6 मई को गुरु अस्त हो जाएंगे। जब ये दोनों ग्रह अस्त होते हैं तो विवाह कार्य नहीं किए जाते। क्योंकि कुंडली मिलान में इन दोनों का उदित होना बेहद जरुरी होता है। इन दोनों ग्रहों के उदित होने के बाद जुलाई में विवाह कार्य एक बार फिर शुरु हो जाएंगे।

   अप्रैल में विवाह मुहूर्त की लिस्ट

13 अप्रैल को मेष के सूर्य होने से शादियां एक बार फिर शुरु हो जाएंगी। जो 25 अप्रैल तक चलेंगी। इसके बाद 29 अप्रैल को शुक्र के अस्त होने से विवाह कार्यों पर विराम लग जाएगी।

संबंधित खबर:

Mritu Badh Dosh : आखिर क्या होते हैं शुद्ध मुहूर्त, जिनमें विवाह करना होता है शुभ

Kharmas 2024: 14 मार्च से क्यों बंद हो जाएंगे शुभ काम, ये है बड़ी वजह

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article