KHARGON SHIVRAJ STATEMENT:नुक़सान की भरपाई दंगाइयों से करवाएगी सरकार,करेगी पीड़ितों के रोजगार की व्यवस्था

जो घायल है उनके निशुल्क इलाज की व्यवस्था की जा रही है। जिनकी आजीविका को नुक़सान पहुंचा है उनकी आजीविका को भी हम फिर से खड़ी करावाएंगे। साथ ही बताया कि अब तक मेरे पास 16 लोगों की सूची आई हैं। नुक़सान की भरपाई अभी सरकार करेगी बाद में दंगाइयों से वसूला जाएगा।

KHARGON SHIVRAJ STATEMENT:नुक़सान की भरपाई दंगाइयों से करवाएगी सरकार,करेगी पीड़ितों के रोजगार की व्यवस्था

BHOPAL: बीते दिन खरगोन में हुए हिंसा के मामले में  आज शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कई प्रशासनिक जानकारियां देते हुए बताया कि, खरगोन में पूरी तरह से शांति है। हमने फ़ैसला किया है कि जिनके घरों और संपत्तियों को दंगाइयों के द्वारा नुक़सान पहुंचाया गया है उसमें 10 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें फिर से बनाया जाएगा। शासन इसमें सहयोग करेगा, वहीं आंगे बताते हुए कहा कि, आंशिक क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या 70 हैं, उनको भी शासन की सहायता से हम खुद ठीक कराएंगे। जो घायल है उनके निशुल्क इलाज की व्यवस्था की जा रही है। जिनकी आजीविका को नुक़सान पहुंचा है उनकी आजीविका को भी हम फिर से खड़ी करावाएंगे। साथ ही बताया कि अब तक मेरे पास 16 लोगों की सूची आई हैं। नुक़सान की भरपाई अभी सरकार करेगी बाद में दंगाइयों से वसूला जाएगा।KHARGON SHIVRAJ STATEMENT

पिछली अपडेट्स

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन दंगे को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि दंगे में जिन लोगों के घर जले हैं, उन्हें सरकार बनवाएगी। सीएम शिवराज सिंह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में अंबेडकर जयंती का राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी ने दंगा फैलाया, तो मामा छोड़ेगा नहीं। कुछ लोग हैं, जो गड़बड़ करते हैं। दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। खरगोन में गरीबों के घर जल गए। उनमें अनुसूचित जाति के लोग भी थे। छोटे-छोटे मकान जला दिए। अब बताइए जिन्होंने घर जलाए, उन पर कार्रवाई होना चाहिए या नहीं होना चाहिए। जिनके घर जले हैं, वो चिंता नहीं करें। मामा फिर से घर बनाएगा। हम फिर से घर खड़ा करेंगे। जिन्होंने घर जलाए हैं, बाद में उनसे ही वसूल करूंगा। छोडूंगा नहीं।

KHARGON NEW UPDATE

सीएम शिवराज ने कहा कि अब दिग्विजय सिंह को उसमें भी दर्द होता है। कार्रवाई कैसे हो गई। झूठे फोटो पोस्ट कर रहे हैं। अरे झूठों कुछ तो शर्म करो। यह प्रदेश में आग लगाना चाहते हैं। लोगों को भड़का के शांति भंग करना चाहते हैं, ताकि अच्छे काम से लोगों का ध्यान हट जाए। घबराने की जरूरत नहीं है। बीजेपी सरकार सबको सम्मान और सुरक्षा देगी। भाईचारा कायम रखिए। गड़बड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। त्यौहार धूमधाम से मनाएं, लेकिन भाई चारे से मनाएं। आने वाले समय हनुमान जयंती, गुड फ्राइडे, ईद को प्रेम से मनाएं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article