भोपाल। राज्य शासन द्वारा आज जारी आदेशानुसार खरगोन जिले को एक करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। शासन द्वारा खरगोन नगर में माह अप्रैल 2022 में फैली अशांति के कारण हुए उपद्रव में प्रभावित व्यक्तियों एवं परिवारों को अनुग्रह राशि स्वीकृत कर विधिवत भुगतान करने के निर्देश जारी किए हैं।
रामनवमीं पर बिगड़ा था माहौल —
आपको बता दें श्रीराम नवमीं पर खरगौन में दो संप्रदायों के बीच दंगों के चलते लोगों को घर टूट गए थे। शासन द्वारा खरगोन नगर में माह अप्रैल 2022 में फैली अशांति के कारण हुए उपद्रव में प्रभावित व्यक्तियों को ये राशि दी जा रही है। जिसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
शिवम की बहिन के लिए मामा करेंगे सहयोग —
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के अस्पताल में भर्ती खरगोन दंगा पीड़ित शिवम के पिता से फ़ोन पर बात की। सीएम ने शिवम के स्वास्थ्य का हाल चाल जाना। पिता ने मुख्यमंत्री को शिवम के स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी दी। शिवम के पिता ने बेटी की शादी कराने की बात मुख्यमंत्री से कही। सीएम शिवराज ने बेटी के विवाह के लिए दिलाया हर संभव मदद का भरोसा। शिवम की मां ने भी मुख्यमंत्री से बेटी के विवाह कराने का अनुरोध किया। श्री चौहान ने माता पिता से कहा कि बेटी की शादी मामा कराएंगे। आप चिंता न करें। भांजी की शादी मैं करूँगा, परेशानी में हम आपके साथ हैं। गौरतलब है कि दंगाइयों द्वारा की गई पत्थरबाजी के कारण शिवम गंभीर रूप से घायल हुआ था, जो उपचाररत है।
गृह विभाग ने सांप्रदायिक दंगों में प्रभावित हुए परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश जारी किए है।#JansamparkMP pic.twitter.com/fLMFxrWLpX
— Home Department, MP (@mohdept) April 18, 2022