इंदौर। खरगोन दंगे में शामिल आरोपी Khargone News Khargone News Big Breaking सेजू को पुलिस ने इंदौर के चंदन नगर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है। खरगोन के प्रभारी एसपी रोहित काशवानी और आईपीएस अंकित जायसवाल ने बताया कि सेजू उर्फ फिरोज निवासी तवड़ी मोहल्ला पान दुकान चलाता है। उपद्रव के दौरान वह अपने मकान की छत पर खड़े होकर पत्थरबाजों को दिशा-निर्देश दे रहा था। उसका वीडियो भी सामने आया था। सेजू के खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं। आपको बता दें यहा लगे कर्फ्यू में भी 4 घंटे की ढील दी गई है। जहां सुबह 8 से 12 बजे तक ये ढील दी गई है।
उधर, उपद्रव के दौरान गंभीर घायल होने से मृत इदरेश के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से पांच की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें दिलीप, संदीप, अजय वर्मा, अजय सोलंकी और दीपक प्रधान शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि उपद्रव मामले में अब तक 64 केस दर्ज किए गए हैं। इनमें 168 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। तीन के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है।
खबर एक नजर —
- खरगोन हिंसा का प्रमुख आरोपी इंदौर से गिरफ्तार
- आरोपी सेजू को पुलिस ने चंदन नगर से किया गिरफ्तार
- पुलिस ने की आरोपी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई
- उपद्रव के दौरान पत्थरबाजों को दे रहा था दिशा-निर्देश
- वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
- अब तक 64 केस दर्ज, 168 आरोपियों की गिरफ्तारी
- तीन आरोपियों के खिलाफ की गई रासुका की कार्रवाई
- कर्फ्यू में सुबह 8 से 12 बजे तक मिलेगी ढील