Khargone News : मटका कुल्फी खाने से 40 लोग बीमार, 2 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Khargone News : मटका कुल्फी खाने से 40 लोग बीमार, 2 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती khargone-news-40-people-ill-after-eating-matka-kulfi-2-in-critical-condition-admitted-to-hospital-pds

Khargone News : मटका कुल्फी खाने से 40 लोग बीमार, 2 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

खरगौन। Khargone News एमपी MP के खरगौन में एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक मेले में मटका कुल्फी Matka Kulfi खाने से 40 लोग बीमार पड़ गए हैं। आपको बता दें जानकारी के अनुसार इसमें 16 बच्चे भी शामिल हैं। mp Breaking सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला मेनगांव थाने के राजपुरा के पास का बताया जा रहा है।

यहां लगा था मेला — Khargone News
आपको बता दें खरगोन जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र के राजपुरा और छटलगांव के बीच रेणुका माता renuka mata mandir के मेले मे मटका कुल्फी खाने से करीब 40 लोग फूड पाॅयजनिंग के शिकार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सभी को पेट दर्द के साथ ही उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी थी। इसमें नागझिरी, राजपुरा, छटलगांव, बडगांव, घट्टी और बलगांव के लोग शामिल थे। जिन्हें जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया।

आपको बता दें राजपुरा और छटलगांव के बीच स्थित रेणुका माता मंदिर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। जानकारी के अनुसार बीती रात मेले में मटका कुल्फी खाने के बाद देर रात करीब 40 लोग फूड पाॅयजनिंग के शिकार हो गए थे। इनमें 16 बच्चे भी शामिल है। जबकि 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। देर रात एक बजे के बाद सभी मरीजो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे अस्पताल — Khargone News
घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिह परिहार, मेनगांव टीआई दिनेश कुशवाह सहित प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे थे। जहां पीड़ित मरीजों ने बताया कि मटका कुल्फी खाने के बाद लोग फूड पाॅयजनिंग के शिकार हुए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article