Khargon danga update: रामनवमी में हुए दंगे के साजिशकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा,मास्टरमाइंड भी धराया

खरगोनः मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में रामनवमी के दिन हुए हिंसा के मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड इकबाल बाली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें जावरा से पकड़ा है। इसके साथ ही दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी अफजल इंदौर से और तीसरा आरोपी अर्स उर्फ कैफ कसरावद से गिरफ्तार हुआ है। आईपीएस अंकित जायसवाल ने इसकी जानकारी दी है।
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। दोनों आरोपियों की दंगा भड़काने और लोगों को उकसाने में अहम भूमिका रही है। इसके अलावा एक कैफ नाम के आरोपी को भी गिरफ़्तार किया है जिसने दंगों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है: खरगोन हिंसा पर ASP अंकित जायसवाल, मध्य प्रदेश pic.twitter.com/nanJj58t7E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2022
मिली जानकारी के अनुसार अफजल शहर के भाटवाडी में आगजनी और हिंसा का प्रमुख आरोपी है। वहीं अर्स उर्फ कैफ भी शहर में हुए हिंसा में शामिल था। ये तीनों आरोपी दंगे की घटना को अंजाम देने के बाद से लगातार फरार चसल रहे थे। वहीं अब पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
0 Comments