खंडवा जनसुनवाई में अनोखा विरोध: कांग्रेस नेताओं ने गंदे पानी को लेकर किया प्रदर्शन, निगम पर लगाए गंभीर आरोप

Khandwa Protest: खंडवा में नगर निगम की पानी सप्लाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

Khandwa Protest

खंडवा से शेख रेहान की रिपोर्ट..


Khandwa Protest
: खंडवा में नगर निगम की पानी सप्लाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने गंदे और बदबूदार पानी की समस्या को उजागर करने के लिए इसे बाल्टियों में भरकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचाया और अधिकारियों को यह पानी पीने की अपील की। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई और निगम व पानी सप्लाई करने वाली विश्वा कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए गए।  

विरोध का कारण

कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम पर 25 वर्षों से गंदा पानी सप्लाई करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि एक महीने का पूरा कर लेने के बावजूद सिर्फ 15 दिन पानी की सप्लाई की जा रही है। इसके अलावा गंदे पानी में क्लोरीन की अधिक मात्रा और बदबू के कारण इसका उपयोग मुश्किल हो गया है।

कांग्रेस नेताओं के आरोप

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना तिवारी ने कहा कि गंदे पानी के कारण खंडवा के जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।  

निगम में नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर ने कहा कि विश्वा कंपनी ने 12 साल पहले 125 करोड़ का अनुबंध कर पाइपलाइन बिछाई थी, जो अब जर्जर हो चुकी है। इससे साफ पानी की जगह गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, और लोग मजबूरन इसे पीने को विवश हैं।  

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

खंडवा (Khandwa Protest) एडीएम केआर बढ़ोले ने कहा कि समस्या का मुख्य कारण पानी की पाइपलाइनों में लीकेज है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर जांच का आश्वासन दिया और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही।  

प्रदर्शन का उद्देश्य और चेतावनी 

कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए निगम को चेताया कि अगर शीघ्र सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो इस विरोध (Khandwa Protest) को और तेज किया जाएगा। वहीं, निगम की पानी सप्लाई प्रमुख वर्षा घिघोड़े को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।  

ये भी पढ़ें: Khandwa में मशाल जुलूस में भड़की आग, आतंकी हमले की बरसी पर किया था आयोजन, देखें Video!

स्थिति की गंभीरता

गंदे पानी की समस्या न केवल स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल रही है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही को भी उजागर कर रही है। यदि समय रहते समाधान नहीं निकाला गया, तो यह बड़ा जनआंदोलन का रूप ले सकता है।

ये भी पढ़ें: Khandwa News: एंबुलेंस के सिलेंडर में नहीं थी ऑक्सीजन, घायल को दो घंटे लगाए रखा खाली मास्क, मौत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article