Khandwa News: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत, दर्शन करने आया था युवक...

मध्य प्रदेश में खंडवा जिले के ओंकारेश्वर Khandwa News में मुंबई के 21 वर्षीय एक युवक की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। ओंकारेश्वर थाने..

Khandwa News: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत, दर्शन करने आया था युवक...

खंडवा। मध्य प्रदेश में खंडवा जिले के ओंकारेश्वर Khandwa News में मुंबई के 21 वर्षीय एक युवक की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। ओंकारेश्वर थाने के अधिकारी ओ पी जामरा ने सोमवार को बताया कि मुंबई निवासी प्रियांशु वर्मा (21) तीन अन्य दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर आया था और रविवार सुबह वे भगवान के दर्शन करने के बाद घूमने निकल गए।

उन्होंने कहा कि चारों दोपहर दो बजे स्नान करने गोमुख घाट पर पहुंचे। यहां प्रियांशु और उसका एक दोस्त स्नान कर रहे थे। बाकी दो दोस्त कपड़ों के पास बैठे थे। नहाते समय प्रियांशु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। नाविक एवं तैराकों ने उसे पानी से बाहर निकला, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। जामरा ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर Khandwa News उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article