बिना इंजन 200 मीटर दौड़ी मालगाड़ी: पटरी से उतरे 5 डिब्बे; ढाई घंटे इटारसी-मुंबई रूट रहा प्रभावित

Khandwa News: बिना इंजन 200 मीटर दौड़ी मालगाड़ी: पटरी से उतरे 5 डिब्बे; इटारसी-मुंबई रूट ढाई घंटे रहा प्रभावित

बिना इंजन 200 मीटर दौड़ी मालगाड़ी: पटरी से उतरे 5 डिब्बे; ढाई घंटे इटारसी-मुंबई रूट रहा प्रभावित

हाइलाइट्स

  • खंडवा में पटरी से मालगाड़ी के डिब्बे 
  • बिना इंजन 200 मीटर दौड़ी मालगाड़ी
  • इटारसी-मुंबई रूट ढाई घंटे रहा प्रभावित

Khandwa News: मध्यप्रेदश के खंडवा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी बिना इंजन के ही 200 मीटर तक दौड़ गई। आपको बता दें कि मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। ओवर हैड इक्विपमेंट (OHE) लाइन का पोल टेढ़ा हो गया। जिसकी वजह से इटारसी-मुंबई अप-डाउन ट्रैक पर ढाई घंटे से ज्यादा रूट प्रभावित रहा।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1785200576407486528

मालगाड़ी के पटरी से उतरे 5 डिब्बे

आपको बता दें कि खंडवा रेलवे स्टेशन (Khandwa News) पर आज यानी मंगलवार सुबह 7.30 बजे मालगाड़ी बगैर इंजन के ही 200 मीटर तक दौड़ती चली गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसके साथ ही ओवर हैड इक्विपमेंट (OHE) पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

OHE पोल क्षतिग्रस्त

Khandwa-News

मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद 200 मीटर बगैर के चली, जिसकी वजह से OHE पोल क्षतिग्रस्त हो गया है। इतना ही नहीं इस घटना के बाद प्लेटफॉर्म 1 और 6 पर यातायात बाधित रहा। इस घटना की वजह से 3 नंबर लाइन पर हावड़ा मेल खड़ी है। इसके अलावा वे अन्य ट्रेनें जो खंडवा (Khandwa News) जंक्शन से गुजरने वाली थीं, उन्हें भी आसपास के रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: आज कांग्रेस छोड़ेंगे विधायक Ramniwas Rawat, CM Mohan दिलाएंगे BJP में सदस्यता

यात्रियों हुए परेशान

बता दें कि खंडवा रेलवे स्टेशन जंक्शन है। दिल्ली-मुंबई भोपाल, जबलपुर से कनेक्ट है। खंडवा से आने-जाने वाली ट्रेनों को आसपास के दूसरे रेलवे स्टेशनों पर रोक कर रखना पड़ा। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी सामना करना पड़ा। साथ ही यात्री गर्मी से भी परेशान रहे।

वहीं CPRO मुंबई डॉ. स्वप्निल मीणा के मुताबिक, चेकिंग के बाद अप एंड डाउन लाइन पर ट्रेनों को रवाना कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: नीटू सिंह सिकरवार को टिकट देने से नाराज: कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत थामेंगे बीजेपी का हाथ, ये भी हो सकते हैं शामिल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article