MP News: बाथरूम जाने का बहाना बनाकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी, बोला- पत्नी-बच्चे अकेले थे, उन्हें लेने गया था

Khandwa Crime News: हरिराम को अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई। सजा सुनने के बाद वह घबरा गया। उसने वॉशरूम जाने का बहाना बनाया।

MP News: बाथरूम जाने का बहाना बनाकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी, बोला- पत्नी-बच्चे अकेले थे, उन्हें लेने गया था

Khandwa Crime News: खंडवा में अदालत से फरार हुआ दुष्कर्म के आरोपी हरिराम कोरकू ने 48 घंटे बाद सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

कोर्ट ले जाते समय पत्रकारों ने पूछा तो आरोपी ने कहा कि मैं तारीख पर आया था। वकील को एक लाख रुपये दिए, लेकिन जेल हो गई। मेरी पत्नी और बच्चे महाराष्ट्र में अकेले थे। उन्हें लेने गया था।

खंडवा पुलिस में मचा हड़कंप

दरअसल, मामला बीते शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर का था। नाबालिग से बलात्कार के आरोपी हरिराम को अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई थी। वह बाथरूम जाने का बहाना कर फरार हो गया। हरिराम जमानत पर था और शुक्रवार को मामले की अंतिम सुनवाई थी।

यह भी पढ़ें:भोपाल में सीनियर नेशनल हॉकी टूर्नामेंट कैंसिल; गलत दिशा में बना दिया हॉकी ​स्टेडियम, बिना मैच के वापस लौटी टीमें

पुलिस आरोपी को तलाश रही थी

पुलिस को जानकारी मिली थी कि उसका परिवार महाराष्ट्र में रहता है। उसे ढूंढने के लिए पुलिस महाराष्ट्र तक गई। हालांकि सोमवार को वह खुद ही वापस लौट आया।

आरोपी को अदालत लाने जाने में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

अदालत ने सुनाई 20 साल की सजा

हरिराम को अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई। सजा सुनने के बाद वह घबरा गया। उसने वॉशरूम जाने का बहाना बनाया। एक पुलिसकर्मी उसके साथ गया। इस बीच एक अन्य मामले के आरोपी ने भी बाथरूम जाने की बात कही।

पुलिसकर्मी हरिराम को वहीं छोड़कर दूसरे आरोपी को बाथरूम लेकर गया। इस बीच मौका देखकर आरोपी भाग गया। उसके भागने की जानकारी लगते ही अदालत में हड़कंप मच गया।

पिपलौद, कोतवाली, खालवा और पंधाना की पुलिस टीम उसे तलाशने में जुट गई। 48 घंटे बाद खुद ही लौट आया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें:फूलों के साथ भक्त ने फेंका मोबाइल: बागेश्वर बाबा के चेहरे पर आई हल्की चोट, घटना पर ये बोले पं. धीरेंद्र शास्त्री

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article