khandva Accident : मन्नत मांगने जा रहे 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत

खंडवा। शुकवार का दिन khandva Accident एमपी में सड़क हादसों भरा रहा। जहां बैतूल की खंडवा में भी ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई है। 5 लोगों की मौत के बाद हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। आपको बता दें घायलों में हरदा जिले के छीपाबड़ अस्पताल रेफर किया गया है। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक छनेरा थाना इलाके के धनोरा गांव के पास की घटना बताई जा रही है उसके मुताबिक एक परिवार ये लोग मेढ़ापानी से मन्नत मांगने जा रहे थे।
एसपी ने की पुष्टि —
आपको बता दें खण्डवा एसपी विवेक सिंह ने इस दुर्घटना में 5 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की है। उनके अनुसार ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से इसमे सवार 15 से ज्यादा घायल हो गए थे। ज्यादा गंभीर घायलों को हरदा जिले के छीपाबड़ के हॉस्पिटल में रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान 5 लोगो की मौत हो गई है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर एक परिवार के लोग ग्राम मेढ़ापानी से मन्नत मांगने जा रहे थे। तभी रास्ते मे यह दुर्घटना हो गई।
0 Comments