KGF Actor: साउथ इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है जहां सुपरहिट फिल्म KGF के एक्टर कृष्णा जी राव का निधन हो गया है। 70 साल की उम्र उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि कृष्णा जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज बेंगलुरू के विनायक अस्पताल में चल रहा था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, खराब तबीयत की वजह से कृष्णा जी राव का इलाज बेंगलुरू के विनायक अस्पताल में चल रहा था। जहां वह आईसीयू में भर्ती थी। हालांकि किस समस्या से वह जूझ रहे थे इसका पता अभी नहीं चल सका है। बता दें कि कृष्णा जी राव साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार थे। वो केजीएफ के अलावा कई बड़ी पॉपुलर फिल्मों में भी काम कर चुके है। Hombale Films प्रोडक्शन ने ट्वीट करके एक्टर के निधन की पुष्टि की है।
ಕೆಜಿಎಫ್ ಅಭಿಮಾನಿಗಳಿಂದ ತಾತ ಎಂದೇ ಕರೆಯಲ್ಪಡುತ್ತಿದ್ದ ಕೃಷ್ಣ ಜಿ ರಾವ್ ಅವರ ನಿಧನಕ್ಕೆ ಹೊಂಬಾಳೆ ಚಿತ್ರ ತಂಡದ ಸಂತಾಪಗಳು. ಓಂ ಶಾಂತಿ. pic.twitter.com/wOBfgZWBpy
— Hombale Films (@hombalefilms) December 7, 2022
बता दें कि यश स्टारर फिल्म केजीएफ में कृष्णा जी राव के काम को काफी सराहा गया था। आपको बता दें कि फिल्म में वो बूढ़ा व्यक्ति जिसकी वजह से यश यानी रॉकी भाई के अंदर छिपा इंसान जन्म लेता है। वह कृष्णा जी राव ही थे। केजीएफ में रॉकी भाई ना सिर्फ इस बुजुर्ग की जान बचाते है, बल्कि कई मजदूरों के दिलों से गुंडों का डर भी भगाते हैं। इस सीन ने फिल्म में बड़ा ट्विस्ट ला दिया था।