Keshub Mahindra Passes Away: देश के सबसे उम्रदराज अरबपति का निधन

Keshub Mahindra Passes Away: देश के सबसे उम्रदराज अरबपति का निधन

Keshub Mahindra Passes Away: देश के सबसे उम्रदराज अरबपति का निधन

Keshub Mahindra Passes Away महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और देश के सबसे उम्रदराज अरबपति केशब महिंद्रा (Keshub Mahindra) का आज निधन हो गया। उनकी उम्र 99 वर्ष थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप को आज कौन नही जानता। अगर देश की बड़ी और नामी कंपनियों की बात की जाये तो उसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप का नाम भी आता है।

Lord Ram AI Picture : 21 साल की उम्र में कैसे दिखते थे भगवान राम? AI ने बनाईं तस्वीरें, हो रहीं वायरल

केशव महिंद्रा फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में हुए थे शामिल

फोर्ब्स ने साल 2023 के अरबपतियों की जो लिस्ट जारी की थी, उसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का नाम भी था। उनका नाम 16 नए अरबपतियों के साथ इस लिस्ट में पहली बार शामिल हुआ था। 48 सालों तक महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन रहने के बाद साल 2012 में पद को छोड़ दिया था। फोर्ब्स के मुताबिक केशब महिंद्रा अपने पीछे 1.2 बिलियन डॉलर (Keshub Mahindra Net Worth) की संपत्ति छोड़ गए हैं।

Delhi School Bomb Threat: स्कूल में बम मिलने की खबर से मचा हड़कंप ! तुरंत खाली कराया स्कूल

गोयनका ने सोशल मीडिया पर दी निधन की जानकारी

INSPACe के अध्यक्ष Pawan K Goenka ने अपने ट्विटर हैंडल पर केशब महिंद्रा के निधन की जानकारी दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने बताया कि बिजनेस जगत ने आज अपने सबसे महान व्यक्तित्व में से एक केशब महिंद्रा को खो दिया है। उनसे मुलाकात करना हमेशा शानदार रहता था। वह हमेशा बिजनेस, इकोनॉमिक्स और सोशल चीजों को शानदार तरीके से जोड़ने की प्रतिभा रखते थे।

https://twitter.com/GoenkaPk/status/1646012668103495681

केशव महिंद्रा के बारे में -

केशब महिंद्रा (Keshub Mahindra passes away) पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद 1947 में महिंद्रा ग्रुप के साथ जुड़ गये और साल 1963 में वह महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन बन गए। फिर साल 2012 में 48 सालों की सेवा के बाद उन्होंने महिंद्रा चेयरमैन के पद को अपने भतीजे आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को सौंप दिया।

#KeshubMahindraPassesAway

ये भी पढ़ें...

>>Bhopal Hotel News: होटल में खाना खाने वाले हो जाएं सावधान, सामने आई ये तस्वीर,लोग हैरान

>> UP Nikay Chunav 2023: कौन जीतेगा नगर निकाय चुनाव ! राजभर ने मेयर पद के 5 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article