भिंडी, नाम सुनते ही मुँह पर पानी ला देने वाली ये सब्ज़ी, स्वादिष्ट और सेहतमंद तो है ही, साथ ही बालों के लिए बड़ी लाभकारी है
कैसे, चलिए जानते हैं, हज़ारों रूपए लगाकर, अपने बालों को सिल्की स्मूथ बनाने के लिए सलून में जो केराटिन ट्रिटमेंट आप कराते हैं, ये उसी ट्रीटमेंट का सस्ता, घरेलु, केमिकल फ्री और असरदार उपाए है. दरअसल भिंडी में मौजूद बीटा केराटिन और विटामिन्स, ड्राई बालों को जीवनदान दे, उन्हें घना, मज़बूत और शाइनी बनाते हैं. भिंडी और पानी से निर्मित ये जेल सस्ता, घरेलु और असरदार तो है ही, साथ ही हार्मफुल केमिकल्स से भी फ्री है, और कोई भी साइड इफ़ेक्ट न होने के कारण इसे हर उम्र हर वर्ग के लोग इस्तेमाल कर सकते हैं. इंटरनेट पर इसे बनाने की विधि आपको आसानी से मिल जाएगी. इसे बनाने की विधि काफी आसान और किफायती है, आप भी एक बार इसे ज़रूर ट्राई करें.
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us