/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Kerala-Wayanad-Landslides-News.webp)
Kerala Wayanad Landslides News: केरल के वायनाड में आज भीषण लैंडस्लाइड यानी भूस्खलन हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस भूस्खलन से अभी तक 125 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है और 80 से ज्यादा लोग लापता हैं।
NDRF और एयरफोर्स यहां रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। ज्यादा पानी के साथ मलबा होने से बचाव अभियान में समस्या आ रही है। NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1818175032524251278
रात 1 बजे हुआ पहला भूस्खलन
इस भूस्खलन की चपेट में आने की वजह से घायल हुए सैकड़ों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारी बारिश के दौरान रात करीब 1 बजे मुंडक्कई टाउन में पहला भूस्खलन हुआ।
मुंडक्कई में अभी बचाव अभियान चल रहा था, तभी सुबह करीब 4 बजे चूरल माला में एक स्कूल के पास दूसरा भूस्खलन हुआ।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1818123488349077840
एक शिविर के रूप में चल रहे स्कूल और आस-पास के घरों और दुकानों में भूस्खलन के चलते पानी और कीचड़ भर गया। अभी यहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
जारी किए हेल्पलाइन नंबर
इस इलाके के सीएमओ की मानें तो भारी बारिश के कारण वायनाड में भूस्खलन हुआ है। यहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित कर लिया है।
आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 भी जारी किए गए हैं।
वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर Mi-17 और एक ALH सुबह 7.30 बजे तमिलनाडु के सुलूर से रवाना कर दिए थे।
केरल के 5 जिलों में अलर्ट जारी
वायनाड चूरलमाला में बचाव अभियान में अग्निशमन एवं बचाव, नागरिक सुरक्षा, एनडीआरएफ और स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया दल के 250 सदस्य शामिल हैं।
एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम को तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। राज्य सरकार ने 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है, उनमें कासरगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड और मल्लपुरम शामिल है। इन जिलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
राहुल ने एक्स पोस्ट कर जताया दुख
सामान्य वाहनों के जाने पर लगाया प्रतिबंध
लैंडस्लाइड के बाद सीएमओ की तरफ से बताया गया है कि इस भूस्खलन के कारण थामरसेरी दर्रे से होकर जरूरी वाहनों के अलावा दूसरे वाहनों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
दर्रे से होकर जाने वाले रासते को प्रशस्त करने के लिए सभी को तत्पर रहने को कहा गया है। जिससे दर्रे में ट्रैफिक जाम न हो और बचाव सामग्री मुंदकई तक समय पर पहुंचाई जा सके।
आपको बता दें कि वायनाड कांग्रेस के दिग्गज नेता और वर्तमान में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का लोकसभा क्षेत्र रह चुका है।
इसी साल (2024) राहुल गांधी ने रायबरेली के साथ-साथ वायनाड से भी लोकसभा चुनाव जीता था, लेकिन बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us