Advertisment

केरल : घरेलू गैस सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक में आग लगी, कोई हताहत नहीं

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

कोझिकोड (केरल), 15 जनवरी (भाषा) राज्य में 300 से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर ले कर जा रहे एक ट्रक में शुक्रवार को आग लग गई, लेकिन दमकल विभाग ने फुर्ती से आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर का केबिन पूरी तरह जल गया है।

उन्होंने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है और बचाव दल कुछ ही मिनट में मौके पर पहुंच गया था और जल्दी ही आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि सिलेंडरों को ठंडा किया जा रहा है ताकि उनमें विस्फोट के खतरे को टाला जा सके।

पुलिस ने बताया कि मंगलुरु से 342 सिलेंडर लेकर ट्रक कोझिकोड जा रहा था। उन्होंने बताया कि ड्राइवर को जब लगा कि उसका केबिन गर्म हो रहा है उसने वाहन रोका । उसने ट्रक में आग लगी देखकर उसे बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका।

पुलिस ने आसपास के इलाके के कई मकानों और दुकानों को खाली कराया था और यातायात रोक दिया था ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Advertisment

भाषा अर्पणा उमा

उमा

Advertisment
चैनल से जुड़ें