IRCTC Kerala Tour Package: सर्दियों में बनाएं बच्चों और परिवार के साथ केरला का प्लान, रहना-खाना मुफ्त, देखें डिटेल्स

IRCTC Kerala Tour Package: केरला जिसे भारत का स्वर्ग भी कहा जाता है। सर्दियों में यात्रा के लिए एक आदर्श स्थान है।

IRCTC Kerala Tour Package

IRCTC Kerala Tour Package

IRCTC Kerala Tour Package: केरला जिसे भारत का स्वर्ग भी कहा जाता है। सर्दियों में यात्रा के लिए एक आदर्श स्थान है। यहां की ठंड और सुहावनी हवा, नीला आसमान और खूबसूरत समुद्र तट सर्दियों के मौसम में और भी आकर्षक हो जाते हैं।

कोच्चि, अल्लेप्पी , मुन्नार और वायनाड जैसे स्थानों पर आप प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर का भी आनंद ले सकते हैं। अगर आपको भी अब केरला घूमने का मन कर रहा है तो आप आईआरसीटीसी का केरला टूर पैकेज बुक कर सकते हैं।

आज हम आपको केरला टूर पैकेज की सभी डिटेल्स देंगे।

टूर पैकेज की खास बातें (IRCTC Kerala Tour Package)

पैकेज का नाम- केरला गोड्स ओन कंट्री

डेस्टिनेशन कवर – कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी

कितने दिन का होगा टूर –  3 रातें/4 दिन

मील प्लान– नाश्ता

आप इस लिंक पर क्लिक करके टूर पैकेज की जानकारी ले सकते हैं.

IRCTC Kerala Tour Package

ये भी पढ़ें: सिर्फ 20 हजार में घूमें एलोरा केव्स: IRCTC आपके लिए लाया किफायती पैकेज, मिलेगी खाने-पीने और ठहरने की सुविधा फ्री

कितना लगेगा किराया 

IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग है।

इस टूर पैकेज में अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 32,745 रुपये देना होगा।

दो लोगों के साथ किराया

अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 17,105 रुपये देना होगा।

तीन लोगों के साथ किराया

अगर आप तीन लोगों के साथ इस टूर पैकेज में यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 13,255 रुपये देना होगा।

बच्चों का लगेगा अलग किराया 

बता दें कि इस ट्रिप पर बच्चों के साथ ट्रैवल कर रहे हैं तो आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। अगर आप 5 से 11 साल के बच्चे के साथ बेड लेकर  ट्रेवल करते हैं तो आपको 5,640 रूपए किराया देना होगा.

वहीं अगर आप 5 से 11 साल के बच्चे के साथ बिना बेड के ट्रेवल करते हैं तो आपको 2,815 रूपए किराया देना होगा.

मिलेगी ये सुविधा 

इस यात्रा के दौरान यात्रा के लिए एक विशेष AC वाहन प्रदान किया जाएगा, जो पूरे टूर के दौरान आपके साथ रहेगा। यात्रा में 2 रातों का ठहराव मुन्नार में होगा, जहाँ आपको CPAI मील प्लान (रूम रेंट + नाश्ता) के तहत आरामदायक आवास मिलेगा। इसके अलावा, 1 रात का ठहराव थेक्कडी में भी CPAI मील प्लान (रूम रेंट + नाश्ता) के तहत होगा।

मुन्नार और थेक्कडी में नॉन-AC कमरे होंगे। यात्रा में टोल, पार्किंग और सभी लागू करों का भुगतान भी शामिल है। यात्रा के दौरान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी दर्शनीय स्थलों का घूमाया जाएगा। इसके अलावा, यात्रा में यात्रा बीमा भी प्रदान किया जाएगा, जिससे आपकी यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित और आरामदायक होगी।

ये भी पढ़ें: IRCTC Ooty Tour Package: पत्नी के साथ बनाएं शानदार ऊटी घूमने का प्लान, नहीं होगा ज्यादा खर्चा, फ्री में होगा रहना-खाना

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article