Advertisment

केरल को मिली कोविशील्ड टीके की पहली खेप

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

कोच्चि, 13 जनवरी (भाषा) केरल को कोविशील्ड टीके की पहली खेप मिल गई। पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से कोविशील्ड टीके की पहली खेप बुधवार सुबह कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंची। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Advertisment

उन्होंने कहा कि एर्नाकुलम और कोझिकोड के लिए टीका लाने वाली गो एयर की उड़ान सुबह 10.35 बजे हवाई अड्डा पर उतरी।

टीके को संबंधित केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था की गई ।

उन्होंने कहा कि टीके को विमान से उतारकर वाहन में रखने का काम 10 मिनट में पूरा हो गया।

Advertisment

टीके लेकर आने वाली दूसरी उड़ान के आज दोपहर तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सूत्रों ने बताया कि टीके की 4.33 लाख खुराक में से 1,100 माहे भेजी जाएंगी, जो पुडुचेरी का एक एन्क्लेव है और कोझीकोड तथा कन्नूर जिलों के बीच स्थित है।

इस टीके को कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और कोझीकोड के क्षेत्रीय टीका केंद्रों में संग्रहित किया जाएगा, जहां से इसे राज्य भर के 133 केंद्रों में वितरित किया जाएगा।

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि तिरुवनंतपुरम को टीके की 1,34,000 खुराकें मिलेंगी, एर्नाकुलम और कोझिकोड को क्रमशः 1,80,000 और 1,19,500 खुराकें मिलेंगी।

टीकाकरण के लिए अब तक राज्य में 3,62,870 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू होगा।

भाषा कृष्ण कृष्ण नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें