Advertisment

कोविड-19 से जान गंवाने वाले डॉक्टर के परिजनों से मिले केजरीवाल, एक करोड़ की सहायता दी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले डॉक्टर हितेश गुप्ता के परिजनों से मुलाकात की और एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।

Advertisment

केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी के आईपी एक्सटेंशन इलाके में स्थित गुप्ता के घर गए और उनके बलिदान व सेवा के लिये दिल्ली के लोगों की तरफ से कृतज्ञता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्ता की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हम हर संभव तरीके से उनकी मदद का प्रयास करेंगे।”

गुप्ता का नवंबर 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण के बाद निधन हो गया था। वह कड़कड़डूमा में दिल्ली सरकार की डिस्पेंसरी में काम कर रहे थे।

Advertisment

केजरीवाल ने कहा, “गुप्ता…कोरोना मरीजों की सेवा करते हुए संक्रमित हुए और अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनकी मौत हो गई।”

दिल्ली सरकार ने कोरोना योद्धाओं की कर्तव्यपालन के दौरान मौत होने पर उनके परिजनों के लिये एक करोड़ रुपये के मुआवजे की योजना की घोषणा की थी।

भाषा

प्रशांत दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें