Advertisment

Kedarnath Yatra 2023: सुबह 6.15 बजे पूजापाठ के बाद खुले कपाट

Kedarnath Yatra 2023: सुबह 6.15 बजे पूजापाठ के बाद खुले कपाट

author-image
Bansal News
Kedarnath Yatra 2023: सुबह 6.15 बजे पूजापाठ के बाद खुले कपाट

Kedarnath Yatra 2023 खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट | सुबह 6.15 बजे पूजापाठ के बाद खुले कपाट | वैदिक मंत्रोचार के साथ की गई पूजा | 35 किवंटल फूलो से सजाया गया मंदिर | पहले दिन दर्शन के लिए पहुंचे 8 हजार श्रद्धालु | 22 अप्रैल को खुले थे गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट

Advertisment

Coronavirus In India: देश में कोरोना के 6,660 नए मामले, इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या घटकर 63,380 हुई

केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। सोमवार सुबह भी यहां बर्फबारी हुई। खराब मौसम के कारण मंदिर जाने वाले हजारों तीर्थयात्रियों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया है। तीर्थयात्रियों को मौसम में सुधार होने तक ऋषिकेश, गौरीकुंड, गुप्तकाशी और सोनप्रयाग में इंतजार करने के लिए कहा गया है।

Mark Chapman’s Century: चैपमैन के शतक से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया

Advertisment

इधर, बाबा केदारनाथ की डोली सोमवार दोपहर उत्तराखंड के केदारनाथ धाम पहुंच गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। डोली पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। चारधाम यात्रा शनिवार को अक्षय तृतीया से शुरू हुई।

अगले 5 दिन में हिन्दू तीर्थ यात्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करेंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुल गए। बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे।

MP Weather: आंधी-बारिश से होगी मई की शुरूआत, 27 अप्रैल से नया सिस्टम एक्टिव

Advertisment

उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ के पैदल रास्ते में भारी बर्फबारी और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए केदारनाथ धाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल तक रोक दिया है।

भारतीय मौसम विभाग ने केदारनाथ धाम मार्ग और धाम में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। केदारघाटी में अगले एक हफ्ते तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। एवलांच (हिमस्खलन) की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन जरूरी कार्रवाई कर रहा है। केदारनाथ धाम में रविवार को रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी हुई।

https://twitter.com/AHindinews/status/1650663256179232771

Pulwama Attack: यह कहना गलत कि राज्यपाल का पद छोड़ने के बाद पुलवामा हमले को लेकर सवाल उठाया: सत्यपाल मलिक

Advertisment

राज्य सरकार ने तीर्थयात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों से कहा गया है कि वे धाम जाने से पहले अपने साथ गर्म कपड़े और जरूरी सामान रखें।

#KedarnathYatra #KedarnathYatra2023

ये भी पढें..

>>WhatsApp Latest Updates: व्हाट्सऐप के स्टेटस टैब में होगा जल्द बदलाव, जानें क्या खास

>>UPSC CDS Result : संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (द्वितीय) का अंतिम परिणाम घोषित किया

kedarnath yatra 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें