KBC में अमिताभ बच्चन ने पूछा MP के लोक पथ ऐप का सवाल: PWD मंत्री ने जताया आभार, जानें क्‍या है इसकी खासियत

Amitabh Bachchan KBC Lok Path App: मोहन सरकार ने 2 जुलाई 2024 को लॉन्च किया गया 'लोकपथ' मोबाइल ऐप अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है। हाल ही में लोकप्रिय टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में इस ऐप की बात हुई है।

KBC Amitabh Bachchan MP Lok Path App PWD Minister Rakesh Singh

Amitabh Bachchan KBC Lok Path App

Amitabh Bachchan KBC Lok Path App: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने 2 जुलाई 2024 को लॉन्च किया गया 'लोकपथ' मोबाइल ऐप अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है।

हाल ही में लोकप्रिय टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में इस ऐप की बात हुई है। जहां होस्ट अमिताभ बच्चन ने इससे संबंधित एक सवाल प्रतिभागी से पूछा। प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के रचित कुमार बेल्थरिया ने बिना किसी लाइफलाइन का यूज किए सही उत्तर देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1865267276313956772

PWD मंत्री राकेश सिंह ने जताया आभार

मध्‍य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में मध्य प्रदेश के इस नए ऐप को स्थान देने के लिए अमिताभ बच्चन का आभार व्यक्त किया और प्रतिभागी रचित कुमार का अभिनंदन किया।

https://twitter.com/MPRakeshSingh/status/1864992945843179770

उन्होंने इस घटना को गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि 'लोकपथ' ऐप लोक निर्माण से लोक कल्याण का सेतु है, जिससे प्रदेश के नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।

यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh के लाइव कॉन्सर्ट पर GST की नजर: टिकट की कालाबाजारी के लग चुके आरोप, 8 दिसंबर को इंदौर में होगा कॉन्सर्ट

ऐसे करें ऐप को यूज

'लोकपथ मोबाइल एप' का काम

लोक निर्माण विभाग की वेबसाइट से एप करें डाउनलोड

www.mppwd.gov.in पर जाकर करें डाउनलोड

मोबाइल से सड़कों के गड्ढों का खीचें फोटो

'लोकपथ मोबाइल एप' पर करें अपलोड

फोटो डालने पर शिकायत का होगा निराकरण

सीधे संबंधित अधिकारी को पहुंचेगी शिकायत

7 दिन के अंदर सुधार कार्य करवाएंगे अधिकारी

7 दिनों में सुधार कार्य नहीं होने पर अफसरों पर कार्रवाई

एप पर अपडेट होते ही शिकायतकर्ता को मिलेगी जानकारी

नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और जिला मार्गों पर लागू

यह भी पढ़ें- 

MP में गड्ढों के लिए लोकपथ ऐप लॉन्च: अब ऐसे करें सड़कों पर गड्ढों की शिकायत, CM बोले-इसकी जरूरत ही न पड़े तो अच्छा

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से सड़कों में होने वाले गड्‌ढों को भरने लेकर नयी पहल करने जा रही है. इस पहल के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह ने “लोकपथ” मोबाइल एप (पॉट होल रिपोर्टिंग ऐप) लॉन्च कर दिया है.

जानकरी के अनुसार विधानसभा स्थित समिति कक्ष क्रमांक 2 के समक्ष लोकनिर्माण विभाग द्वारा तैयार “लोकपथ” मोबाइल एप (पॉट होल रिपोर्टिंग ऐप) का सिंगल क्लिक से लॉन्च हुआ है. इस ऐप के द्वारा प्रदेश भर की सड़कों में होने वाले गड्‌ढों की रिपोर्ट कर सकेंगे.

लोक पथ ऐप के उपयोग से न केवल गड्ढों की जल्द मरम्मत की जाएगी. बल्कि इससे नागरिकों की भागीदारी भी बढ़ेगी. यह ऐप सड़क सूचना एवं प्रबंधन प्रणाली के साथ सुरक्षा और यातायात की सुगमता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा पढ़ें पूरी खबर.........

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article