कैट ने सरकार से की फेसबुक, व्हाट्सऐप पर रोक लगाने की मांग

भारत ने 2015-20 के दौरान व्यापार को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए: डब्ल्यूटीओ

नयी दिल्ली, 10 जनवरी (भाषा) खुदरा कारोबारियों के संगठन कैट ने सरकार से व्हाट्सऐप और उसकी मूल कंपनी फेसबुक के ऊपर रोक लगाने की रविवार को मांग की। संगठन ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद को पत्र लिखकर यह मांग की।

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने व्हाट्सऐप की नयी निजता नीति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उसे (व्हाट्सऐप) इसे लागू करने से रोका जाना चाहिये या फिर उसपर पूरी तरह से रोक लगा दी जानी चाहिये।

कैट ने मंत्री को लिखे पत्र में कहा, ‘‘सरकार को या तो व्हाट्सऐप को नयी नीति लागू करने से रोकना चाहिये या फिर व्हाट्सऐप के ऊपर रोक लगानी चाहिये।’’

कैट ने कहा कि भारत में फेसबुक के 20 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं और इसे हर उपयोगकर्ता के डेटा तक पहुंचने में सक्षम करने से न केवल अर्थव्यवस्था बल्कि देश की सुरक्षा के लिये गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

हालांकि, पीटीआई-भाषा को एक ईमेल के जवाब में व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिये निजता की नयी नीति बनाई है।’’

भाषा

सुमन महाबीर

महाबीर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article