Advertisment

Kasaragod Trivandrum Vande Bharat: रेलवे की र‍िपोर्ट में बड़ा खुलासा, कासरगोड त्रिवेंद्रम सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

देशभर में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में से कासरगोड-त्रिवेंद्रम ट्रेन ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।

author-image
Bansal news
Kasaragod Trivandrum Vande Bharat: रेलवे की र‍िपोर्ट में बड़ा खुलासा, कासरगोड त्रिवेंद्रम सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

नई दिल्ली। देशभर में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में से कासरगोड-त्रिवेंद्रम ट्रेन ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और उसमें औसतन 183 प्रतिशत यात्रियों ने सफर किया।

Advertisment

रेलवे की रिपोर्ट ने दी जानकारी

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देशभर में अप और डाउन 23 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में से केरल में त्रिवेंद्रम और कासरगोड के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस औसतन 176 प्रतिशत यात्रियों के साथ अगली सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली ट्रेन है।

गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस तीसरे नंबर

इसके बाद गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस औसतन 134 फीसदी यात्रियों के साथ तीसरे नंबर पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 फरवरी 2019 को नयी दिल्ली और वाराणसी, उत्तर प्रदेश के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखायी थी, जो चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में पूरी तरह से स्वदेश निर्मित ट्रेन है।

मार्च में दौड़ेगी स्‍लीपर कोच वाली वंदे भारत!
रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्‍णव ने प‍िछले द‍िनों मार्च 2024 तक स्‍लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेन के पटर‍ियों पर दौड़ने की उम्‍मीद जताई थी। दूसरी तरफ रेलवे सबसे लंबी दूरी वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू करने का भी प्‍लान कर रहा है। जल्‍द प्रयागराज से सहारनपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू क‍िया जाएगा। इस रूट पर ट्रेन कुल 769 किमी का सफर तय करेगी। इससे पहले क‍िसी भी वंदे भारत ने इतनी लंबी दूरी तय नहीं की है।

Advertisment

Kailash Mountain: अब भारत से ही दिखेगा भगवान शिव का घर, ग्रामीणों ने तलाशा नया दर्शन मार्ग

रेल मंत्री ने प‍िछले द‍िनों सहारनपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सहारनपुर से प्रयागराज के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। इस ट्रेन को लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद रूट पर चलाये जाने की उम्‍मीद है। फिलहाल इस ट्रेन का शेड्यूल और संचालन की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। फ‍िलहाल वाराणसी से नई दिल्ली के रूट पर वंदे भारत ट्रेन 757 किमी की सबसे लंबी दूरी तय करती है।

ये भी पढ़ें :

Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 1: पहले दिन सत्यप्रेम की कथा’ ने गाड़े झंडे, मूवी ने इतनी की कमाई

Advertisment

Delhi News: ‘समर कैंप’ में हिस्सा ले रहे झुग्गी बस्ती के बच्चों से मिलेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, पढ़ें विस्तार से

30 June Ka Panchang: आज का पंचांग में जानें कब से लग रहा है राहू काल, नहीं करना है इसमें शुभ काम

MP Shajapur News: गुरू पूर्णिमा को लेकर शुरू हुआ पंच कुण्डीय यज्ञ, कई राज्यों के श्रद्धालू होंगे शामिल

Advertisment

PM Modi Vande Bharat Express वंदे भारत एक्सप्रेस KERALA Vande Bharat Train वंदे भारत ट्रेन Kasargod-Trivandrum Vande Bharat
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें