Karwa Chauth Dress Colours 2021: बढ़ाना है आपसी प्यार, तो करवा चौथ पर हो जाएं तैयार राशि के अनुसार रंग पहनने के लिए

Karwa Chauth Dress Colours 2021: बढ़ाना है आपसी प्यार, तो करवा चौथ पर हो जाएं तैयार राशि के अनुसार रंग पहनने के लिए karwa-chauth-2021-to-increase-mutual-love-then-on-karwa-chauth-get-ready-to-wear-colors-according-to-the-zodiac-sign

Karwa Chauth Dress Colours 2021: बढ़ाना है आपसी प्यार, तो करवा चौथ पर हो जाएं तैयार राशि के अनुसार रंग पहनने के लिए

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में करवा Karwa Chauth Dress Colours 2021 चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर पड़ने वाला यह त्योहार इस वर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से पूर्व सरगी खाकर पूरे दिन निर्जला और निराहार रहकर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। रात को मां करवा माता की पूजा करके कथा सुनी जाती है। फिर चांद को देखकर व्रत खोला जाता है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अगर सौभाग्य वृद्धि वाले इस व्रत में आप राशि अनुसार रंगों का चुनाव अपने कपड़ों के सिलेक्शन में करते हैं तो आपको वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

मेष राशि —
इस राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन गोल्डन रंग की साड़ी, लहंगा या सूटकर पूजा करें।

वृष राशि —
वृष राशि की महिलाओं को सिल्वर रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि —
करवा चौथ के दिन मिथुन राशि की महिलाओं को हरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

कर्क राशि —
कर्क राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल रंग की साड़ी पहनना शुभ होगा।

सिंह राशि —
सिंह राशि की महिलाएं अगर इस दिन लाल, नारंगी या गोल्डन रंग के कपड़े पहनती हैं तो यह उनके जीवन में प्यार बढ़ाने वाली रहती है।

कन्या राशि —
कन्या राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन लाल, हरी या गोल्डन रंग की साड़ी पहनें तो उनके लिए बेहद शुभ रहेगा।

तुला राशि —
तुला राशि की महिलाओं को भी लाल, गोल्डन या सिल्वर रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए लाल रंग सबसे उत्तम माना गया है। इसके अलावा महरून या गोल्डन रंग के कपड़े भी पहने जा सकते हैं।

धनु राशि —
धनु राशि की महिलाओं को आसमानी या पीले रंग के कपड़े पहनना जीवन में रसला लाएगा।

मकर राशि —
मकर राशि वालों के लिए नीला रंग पहनना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि की महिलाओं को नीले रंग या सिल्वर कलर के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।

मीन राशि —
मीन राशि की महिलाओं को पीले या गोल्डन कलर के कपड़े पहनकर पूजा करना चाहिए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article