Advertisment

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर कल महिलाएं करेंगी 16 श्रृंगार, जानें कौन-कौन से श्रृंगार हैं इसमें शामिल

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर महिलाएं करेंगी 16 श्रृंगार, कल यानि 1 नवंबर को सुहागनें पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

author-image
Preeti Dwivedi
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर कल महिलाएं करेंगी 16 श्रृंगार, जानें कौन-कौन से श्रृंगार हैं इसमें शामिल

Karwa Chauth 2023: कल यानि 1 नवंबर को सुहागनें पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इस अवसर पूरे साज श्रृंगार के साथ तैयार होकर ये व्रत रखा जाएगा। अगर आपको नहीं पता है कि करवा चौथ के व्रत में किए जाने वाले पूरे 16 श्रृंगार कौन-कौन से होते हैं। तो हम आपको बताते हैं कि 16 श्रृंगारों में क्या—क्या शामिल है।

Advertisment

श्रृंगारों का प्रथम चरण है स्नान। कोई भी और श्रृंगार करने से पूर्व नियम पूर्वक स्नान करते हैं। स्नान में शिकाकाई, भृंगराज, आंवला, उबटन और अन्य कई सामग्रियां मिलाते हैं। तब वस्त्र धारण करते हैं। दुल्हन हैं तो लाल रंग का लहंगा पहनती है, जिसमें हरे और पीले रंग का उपयोग भी होता।

इसके अलावा आजकल नेलपेंट और लिपस्टिक का भी प्रचलन हो चला है। हालांकि पौराणिक समय में और भी कई तरह के 16 श्रृंगार होते थे जिसमें अधरों और नख का रंगना, तांबूल आदि कई और भी श्रृंगार की सामग्री शामिल थी।

1 - बिंदी से आएगी पॉजिटिव एनर्जी

माथे पर लगा सिंदूर का टीका, बिंदी शरीर में सकारात्मकता का संचार करता है। ऐसा करना मानसिक शांति तो दिलाता ही है साथ ही इस दिन चंदन का भी टीका लगाया जाता है। सिंदूर का टीका मां को लगाने के साथ खुद भी लगाएं। इसे 16 श्रृंगार का जरूरी अंग माना जाता है।

Advertisment

2 - मेहंदी पहुंचाती है ठंडक

किसी भी त्योहार पर सुहागिन महिलाओं का श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा माना जाता है। मेहंदी शरीर को ठंडक तो प्रदान करता ही है साथ ही इससे त्वचा संबंधी रोग भी दूर होते है।

3 - सिंदूर विद्युत ऊर्जा को करता है नियंत्रित sindoor

मांग का सिंदूर सुहागिन की निशानी माना जाता है। मांग का सिंदूर चेहरे की खूबसूरती भी निखारता है। धार्मिक मान्यताओं के साथ—साथ इसका वैज्ञानिक आधार भी हैं। मान्यता है कि मांग का सिंदूर हमारे शरीर की विद्युत ऊर्जा को भी नियंत्रित करता है।

4 - मंगल सूत्र रोकेगा नकारात्मक ऊर्जा mangal sutra

काले मोती का मंगल सूत्र पहनने से ग्रहों की नकारात्मकता रोकने में सहायता मिलती है। ऐसा माना जाता है कि इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। गले में स्वर्ण आभूषण धारण करने से हृदय संबंधी रोगों में आराम लगता है। इससे दिल की धड़कन भी नियंत्रित रहती है। तो वहीं दूसरी ओर मोती चंद्रमा का प्रतिनिधित्व भी करता है। फलस्वरूप यह हमारे मन को चंचल होने से बचाता है।

Advertisment

Karwa Chauth 2023: पीरियड्स के दौरान रखना है करवा चौथ का व्रत, शास्त्र अनुसार ये है पूजा का नियम

5 - कानों के कुंडल दूर करेंगे तनाव

मान्यता है कि कान में पहने जाने वाले आभूषणों से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। इतना ही नहीं कहते हैं कर्ण छेदन से आंखों की रोशनी भी तीव्र होती है। सिर दर्द कम करने में भी इससे सहायता मिलती है।

6 - माथे का सोने का टीका

माथे पर स्वर्ण टिका सुंदरता तो बढ़ाता ही है साथ ही इसका वैज्ञानिक आधार भी है।

Advertisment

7 -कंगन से ठीक होगा रक्तचाप

हाथों में कंगन या चूड़ियां पहनने से शरीर में रक्त की चाल सही रहती है। अगर रक्तचाप सही होता है। शरीर में थकान नहीं होती। साथ ही यह हॉर्मोंस को भी बैलेंस्ड रखता है।

8-  बाजूबंद के फायदे

इसे पहनने से भुजाओं में रक्त प्रवाह ठीक बना रहता है। ऐसा भी माना जाता है कि इसे पहनने से दर्द में आराम मिलता है। साथ ही शरीर की सुंदरता भी बढ़ती है।

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर आपके शहर में कब दिखेगा चांद, यहां देखें चंद्रोदय का समय, पूजा मुहूर्त, पूरी लिस्ट

9 - कमरबंद दूर करेगा उदर विकार

श्रृंगारों में कमरबंद का भी बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इसे पहनने से उदर विकारों में आराम मिलता है।

10 - पायल संरक्षित करेगी ऊर्जा

पायल पहनने से पैरों से निकलने वाली शारीरिक विद्युतीय ऊर्जा शरीर में संरक्षित रहती है। इतना ही नहीं ऐसा भी माना जाता है किस इससे पैरों की हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

11 - बिछिया

मांग के सिंदूर की तरह ही बिछिया भी सुहाग की प्रमुख निशानी है। माना जाता है। ये केवल पैरों की सुंदरता नहीं बढ़ाता बल्कि नर्वस सिस्टम तथा मांसपेशियां को भी मजबूत रखता है।

12- नथनी nosepin

नथनी भी 16 श्रृंगार का प्रमुख अंग है। इसके वैज्ञानिक महत्व की बात की जाए तो नाक में स्वर्ण का तार या आभूषण पहनने से महिलाओं में दर्द सहन करने की क्षमता बढ़ती है।

Karwa Chauth 2023: एक नवंबर को है करवा चौथ, ये रहीं करवा चौथ व्रत की कथाएं

13- अंगूठी finger ring

अंगूठी पहनना शरीर में रक्त के संचार को नियंत्रित रखता है। ये हाथों की सुंदरता को बढ़ाता है। अंगूठी पहनने से शरीर को आलस कम आता है।

14- काजल kajal

काजल आंखों की सुरंदता को तो बढ़ाता ही है साथ ही वहीं आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार होता है। काजल का उपयोग नेत्र संबंधी रोगों में भी फायदेमंद होता है।

15- मेकअप makeup

मेकअप से चेहरे की सुंदरता बढ़ती है। साथ ही महिलाओं के आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। उनमें एनर्जी भी बनाए रखता है।

16- गजरा

इसे वेणी या चूड़ा मणि भी कहते हैं। यह बालों में सुंदरता और सुगंध के लिए लगाया जाता है।

Karwa Chauth 2023: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? तो नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट, रह न जाए अधूरा

Karwa Chauth Foods: करवा चौथ पर बनाएं ये पाँच पारंपरिक मिठाईयां, बनाईये इस व्रत को खास
नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। इस पर अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ से सलाह ले लें। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

Karwa Chauth 2023, Karwa Chauth 2023 in hindi, what is 16 makeup, 16 shringar kon se hain, bansal news

Bansal News karwa chauth 2023 karwa chauth 2023 in hindi 16 shringar kon se hain what is 16 makeup
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें