Advertisment

Karwa Chauth 2023: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? तो नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट, रह न जाए अधूरा

Karwa Chauth 2023: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? तो नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट, रह न जाए अधूरा

author-image
Preeti Dwivedi
Karwa Chauth 2023: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? तो नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट, रह न जाए अधूरा

Karwa Chauth 2023 Puja Samagri: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस साल करवा चौथ का व्रत दो दिन बाद यानि 1 नवंबर को रखा जाएगा। कई माहिलाएं ऐसी हैं जो इस बार पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही होंगी। यदि आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है जो पहली बार ये व्रत रखने जा रही हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं करवा चौथ व्रत कथा में उपयोग की जाने वाली पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट। जिसे आप अभी से नोट कर लें। ताकि आपकी पूजा अधूरी न रह जाए।

Advertisment

करवा चौथ का महत्व  (Significance of Karwa Chauth 2023)

पति की दीर्घायु और सुख—समृद्धि के लिए इस दिन महिलाएं निर्जला रहकर करवा चौथ का व्रत रखेंगी। शाम को पूरे पूरे 16 श्रृंगार के साथ तैयार होकर माता करवा का व्रत रखा जाएगा। फिर रात में चंद्रोदय के मुहूर्त के साथ चांद निकलने पर उसे अर्घ्य देकर पति के हाथों जल पिया जाता है।

इस साल करवा चौथ व्रत कब है (Karwa Chauth 2023 Puja Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की 31 अक्टूबर 2023 को रात 9.30 मिनट पर शुरू होगी और चतुर्थी तिथि की समाप्ति 1 नवंबर 2023 को रात 9.19 मिनट पर होगी। यानि उदया तिथि के अनुसार इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर बुधवार को रखा जाएगा।

करवा चौथ के लिए पूजा सामग्री (Karwa Chauth Puja Samagri List)

करवा चौथ की पूजा के लिए सबसे जरूरी होता है टोंटी वाला करवा। इसमें मिट्टी या तांबे वाला ढक्कन का करवा भी उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ कलश, रोली, कुमकुम, मौली, अक्षत पान, दही, शक्कर का बूरा,चंदन, फूल, हल्दी, चावल, मिठाई, देसी घी, इत्र, नारियल, जनेऊ जोड़ा, अबीर, गुलाल, शहद, दक्षिणा, कच्चा दूध, एक छलनी, कपूर, गेहूं, बाती यानि रूई का इंतेजाम पहले ही कर लें।

Advertisment

इसके अलावा पूजा के दिन करवा चौथ व्रत कथा की पुस्तक, करवा माता की तस्वीर, दीपक, अगरबत्ती, लकड़ी का आसन, हलुआ, आठ पूरियों की अठावरी और सरगी के लिए 16 श्रृंगार की सभी समाग्री, ड्रायफ्रूट्स, फल, मिष्ठान आदि अपनी इच्छा अनुसार लिए जा सकते है।

karwa chauth, karwa chauth 2023, karwa chauth puja samagrai in hindi, karwa chauth 2023 muhurat 2023, karwa chauth puja material list

karwa chauth karwa chauth 2023 karwa chauth 2023 muhurat 2023 karwa chauth puja material list karwa chauth puja samagrai in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें