Kartik Month 2023: आज से कार्तिक शुरु, यहां जानें इस माह का महत्‍व और उपाय

Kartik Month 2023: आज से कार्तिक माह शुरू हो गया है, जो 27 नवंबर 2023 तक चलेगा। हिंदू धर्म में इस माह का विशेष महत्व होता है।

Kartik Month 2023: आज से कार्तिक शुरु, यहां जानें इस माह का महत्‍व और उपाय

Kartik Month 2023: आज यानी 29 अक्‍टूबर से कार्तिक माह शुरू हो गया है, जो 27 नवंबर 2023 तक चलेगा। हिंदू धर्म में इस माह का विशेष महत्व होता है।

कार्तिक माह भगवान विष्णु को समर्पित है, कहा जाता है कि इसी माह में भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते थे। साथ ही सृष्टि पर आनंद और कृपा की वर्षा होती है।

इसके अलावा मां लक्ष्मी पूरी सृष्‍टि का भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इस माह में धर्म और धन दोनों से संबंधित कई उपाय और नियम हैं।

कार्तिक माह में तुलसी का रोपण और तुलसी विवाह सर्वोत्तम माना जाता है। साथ ही दान करने से भगवान विष्णु की कृपा भक्‍तों पर बनी रहती है।

कार्तिक माह के उपाय

कार्तिक माह की पूर्णिमा को हिंदूओं का सबसे बड़ा त्‍यौहार दीपावली मनाया जाता है, जो माता लक्ष्मी को समर्पित है।

इस माह के दौरान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की संयुक्त पूजा करने का भी विधान है। वहीं गुलाबी या चमकदार वस्त्र धारण करके उपासना करना चाहिए।

कार्तिक मास का महत्व

शास्‍त्रों के अनुसार कार्तिक माह भगवान विष्णु और माता लक्ष्‍मी जी को समर्पित है। इस माह में पवित्र नदियों में स्नान, दान करने से सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

तुलसी पूजा

इस माह के दौरान तुलसी पूजन, रोपण और तुलसी विवाह करने का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि इस माह में तुलसी की पूजा करने से विवाह संबंधी सभी परेशानियों दूर हो जाती हैं।

दीपदान

शास्त्रों के अनुसार इस माह में प्रमुख काम दीपदान करना बताया गया है। नदी, पोखर, तालाब और घर के एक कोने में दीपक जलाने का विधान है।

तेल लगाना वर्जित

इस माह के दौरान शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से भागवान विष्णु नाराज हो जाते हैं। कार्तिक माह में केवल एक बार नरक चतुर्दशी के दिन ही शरीर पर तेल लगाने का विधान है।

दलहन खाना निषेध

इस माह में दलहन यानी उड़द, मूंग, मसूर, चना, आदी की दल नहीं खानी चाहिए। इसके अलावा दोपहर के सयम व्‍यक्‍ति को नींद भी नहीं लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: 

Firozabad News: काठ बाजार इलाके में लगी आग, 24 दुकानें जलकर खाक, दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर

Viral Video: ऑफिस में एम्पलॉयी को आई नींद तो निकाला जबरदस्त जुगाड़, यूजर्स कर रहे हैं मजेदार कमेंट

Aaj ka Rashifal: इस राशि के लोगों को व्यापार में सफलता मिलेगी, व्यक्तिगत समस्या सुलझेगी, जानें अपना राशिफल

Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की गई जान

Israel Hamas War: पीएम मोदी ने की मिस्र के राष्‍ट्रपति अब्‍देल फतह अल-सिसी से बात, इजरायल-हमास जंग पर हुई चर्चा

Kartik month 2023, Kartik month remedies, Kartik month importance, Kartik month 2023 puja vidhi, कार्तिक माह 2023, कार्तिक माह उपाय, कार्तिक माह महत्‍व  

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article