Karnveer Singh: दो आतंकियों को मारकर शहीद हुआ सतना का यह वीर सपूत, सीएम शिवराज ने की शौर्य और वीरता की तारीफ

Karnveer Singh: दो आतंकियों को मारकर शहीद हुआ सतना का यह वीर सपूत, सीएम शिवराज ने की शौर्य और वीरता की तारीफ karnveer-singh-this-brave-son-of-satna-was-martyred-after-killing-two-terrorists-cm-shivraj-praised-the-valor-and-valor

Karnveer Singh: दो आतंकियों को मारकर शहीद हुआ सतना का यह वीर सपूत, सीएम शिवराज ने की शौर्य और वीरता की तारीफ

सतना। कश्मीर के शोपियां में बीते दिनों से लगातार आतंकी हमलों के बाद सेना कार्रवाई कर रही है। बुधवार को सुबह से ही यहां सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। इसी दौरान आतंकियों से मुठभेड़ में सतना के वीर जवान कर्णवीर सिंह राजपूत शहीद हो गए। कर्णवीर सिंह सतना शहर के वार्ड नंबर 22 में रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार मेजर राजू सिंह के बेटे थे। साल 2017 में सूबेदार पद पर सेना में भर्ती हुए थे। वह 21 राजपूत रेजिमेंट में तैनात थे। कर्णवीर सिंह वीरगति प्राप्त करने से पहले दो आतंकियों को भी ढेर कर गए। कर्णवीर के वीरगति प्राप्त करने की जानकारी मिलने के बाद सीएम शिवराज सिंह ने भी दुख जताया है।

साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कर्णवीर की शौर्य और वीरता की तारफ की है। सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारत के वीर सपूत, सतना के लाल, वीर जवान कर्णवीर सिंह राजपूत आज कश्मीर में अपना शौर्य एवं वीरता दिखाते हुए वीर गति को प्राप्त हो गये। ईश्वर वीर शहीद की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!"

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1450822322756087820?s=20

सिर में लगी गोली...
जानकारी के मुताबिक आतंकियों से यह मुठभेड़ की घटना सुबह चार बजे की बताई जा रही है। यहां जवानों की अतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कर्णवीर सिंह के सिर और सीने में लग गई थी। इस घटना में पांच अन्य जवान भी घायल हुए थे। कर्णवीर सिंह दो आतंकियों को मारने के बाद शहीद हुए हैं। कर्णवीर सिंह की शहादत की खबर सुनकर सतना में सभी की आंखें नम हो गईं। कर्णवीर सिंह के पिता रविकुमार भी सेना में शामिल थे। रविकुमार कहते हैं कि उनका बेटा देश की सेवा में लड़ते-लड़ते शहीद हो गया। उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। वहीं कर्णवीर सिंह की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article