Karnveer Antim Yatra: कश्मीर में शहीद हुआ प्रदेश का लाल पंचतत्व में विलीन, परिजनों को सरकार देगी 1 करोड़ रुपए

Karnveer Antim Yatra: कश्मीर में शहीद हुआ प्रदेश का लाल पंचतत्व में विलीन, परिजनों को सरकार देगी 1 करोड़ रुपए karnveer-antim-yatra-the-state-who-was-martyred-in-kashmir-merged-with-the-red-panchatattva-the-government-would-give-rs-1-crore-to-the-family-members

Karnveer Antim Yatra: कश्मीर में शहीद हुआ प्रदेश का लाल पंचतत्व में विलीन, परिजनों को सरकार देगी 1 करोड़ रुपए

सतना। जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए प्रदेश के लाल कर्णवीर आज पंचतत्व में विलीन हो गए। सीएम शिवराज सिंह खुद सतना पहुंचे और शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह ने यहां शहीद के परिजनों को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। शहीद के बड़े भाई को सरकारी नौकरी दी जाएगी और गांव में शहीद कर्णवीर सिंह का स्मारक भी बनाया जाएगा। सतना जिले के शहीद पूत कर्णवीर सिंह का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर यहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

सीएम शिवराज सिंह के साथ कई भाजपा नेता शहीद कर्णवीर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। यहां पहुंचकर हजारों लोगों ने शहीद कर्णवीर को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि बुधवार को यहां सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। इसी दौरान आतंकियों से मुठभेड़ में सतना के वीर जवान कर्णवीर सिंह राजपूत शहीद हो गए। कर्णवीर सिंह सतना शहर के वार्ड नंबर 22 में रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार मेजर राजू सिंह के बेटे थे। साल 2017 में सूबेदार पद पर सेना में भर्ती हुए थे। वह 21 राजपूत रेजिमेंट में तैनात थे। कर्णवीर सिंह वीरगति प्राप्त करने से पहले दो आतंकियों को भी ढेर कर गए।

सिर में लगी गोली…
जानकारी के मुताबिक आतंकियों से यह मुठभेड़ की घटना बुधवार सुबह चार बजे हुई थी। यहां जवानों की अतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कर्णवीर सिंह के सिर और सीने में लग गई थी। इस घटना में पांच अन्य जवान भी घायल हुए थे। कर्णवीर सिंह दो आतंकियों को मारने के बाद शहीद हुए हैं। कर्णवीर सिंह की शहादत की खबर सुनकर सतना में सभी की आंखें नम हो गईं। कर्णवीर सिंह के पिता रविकुमार भी सेना में शामिल थे। रविकुमार कहते हैं कि उनका बेटा देश की सेवा में लड़ते-लड़ते शहीद हो गया। उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article