Karnataka MLA oath Ceremony: 27 मई को मंत्री पद की शपद लेगें ये MLA, कर्नाटक में मंत्रिमंडल का होगा विस्तार

आने वाले दिन 27 मई को कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार का होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, 27 मई को 24 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Karnataka MLA oath Ceremony: 27 मई को मंत्री पद की शपद लेगें ये MLA, कर्नाटक में मंत्रिमंडल का होगा विस्तार

कर्नाटक। Karnataka MLA oath Ceremony एक तरफ जहां पर कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार को आकार मिल गया है वहीं पर आने वाले दिन 27 मई को कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार का होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, 27 मई को 24 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

सरकार को दिया जा चुका है आकार

आपको बताते चले कि, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी CM डीके और पार्टी नेतृत्व की बैठक में मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जहां पर बताया गया कि,20 मई को सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली थी। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे सहित आठ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। कर्नाटक में डॉ. जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज और एमबी पाटिल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे (मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे), रामालिंगा रेड्‌डी और जमीर अहमद खान ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

13 मई को आए परिणाम में मिली सफलता

आपको बताते चले कि, कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए थे जिसमें कांग्रेस को बहुमत के साथ जीत मिली थी। यहां पर 224 सदस्यीय विधानसभा की सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटें मिली तो वहीं पर भाजपा अपना अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पाई। इसके अलावा बताते चले कि, बीजेपी को सिर्फ 66 और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) ने 19 सीटें जीती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article